Monday, June 21, 2021

Video: अनुराग कश्यप से बेटी आलिया ने पूछे 'सेक्स' और 'प्रेग्नेंसी' पर सवाल, मिले बेबाक जवाब

अपनी बेबाकी के लिए मशहूर बॉलिवुड डायरेक्टर () की अपनी बेटी के आलिया के साथ खास बॉन्डिंग है। यह बॉन्डिंग फादर्स डे के दिन भी देखने को मिली जब () ने अपने पिता के साथ एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया। इस वीडियो में अनुराग कश्यप अपनी बेटी के कई ऐसे सवालों का जवाब बेबाकी से दे रहे हैं जिन पर अक्सर पैरंट्स अपने बच्चों से बात नहीं करते हैं। बेटी के बॉयफ्रेंड को पसंद करते हैं अनुरागआलिया ने अपने इस वीडियो में अपने पापा अनुराग कश्यप से अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगुआर, शादी से पहले सेक्स, शराब और बगैर शादी के प्रेग्नेंसी जैसे टॉपिक्स पर सवाल पूछे और अनुराग कश्यप ने इनके बिंदास जवाब दिए हैं। बेटी के बॉयफ्रेंड शेन के बारे में अनुराग ने कहा, 'मुझे शेन पसंद है। मुझे दोस्तों और लड़कों में तुम्हारी चॉइस पसंद है। शेन काफी अच्छा है। वह आध्यात्मिक और शांत है और कई ऐसी खूबियां हैं जो उससे बड़ी उम्र के लोगों में भी नहीं होती हैं।' बॉयफ्रेंड के साथ सेक्स पर पूछा सवालआलिया ने अनुराग से बॉयफ्रेंड के साथ सेक्स के बारे में भी विचार पूछे। इसके जवाब में अनुराग ने कहा, 'जब आप अडल्ट हो जाते हैं तो आप अपनी लाइफ के फैसले खुद लेते हैं। मैं शायद इस मुद्दे पर कुछ नहीं कह सकता सिवाय चिंता करने के। मैं केवल इतना ही कहूंगा कि सुरक्षित रहो, फोन ऑन रखो और जब भी जरूरत हो मुझे कॉल कर लो।' शादी से पहले सेक्स पर अनुराग को नहीं है ऐतराजशादी से पहले सेक्स के सवाल पर अनुराग ने कहा, 'यह एक ऐसा सवाल है जो अब से 40 साल पहले मायने रखता था। मुझे लगता है कि अब हम इस सवाल से आगे आ चुके हैं। हमें अपनी सेक्शुऐलिटी, सेक्स और ह्यूमन बॉडी को समझने की जरूरत है। हमें यह समझना चाहिए कि जब भी हम ऐसा कुछ करें तो वह किसी के दबाव में नहीं होना चाहिए। ऐसा कोई भी फैसला हमारे लिए खास होना चाहिए।' शादी से पहले प्रेग्नेंसी के सवाल पर बेबाक रहे अनुरागआलिया ने अपने पिता अनुराग से पूछा कि अगर वह उन्हें यह बताएं कि वह प्रेगनेंट हैं तो उनका क्या जवाब होगा। इस पर अनुराग ने कहा, 'मैं तुमसे पूछूंगा कि क्या तुम श्योर कि तुम यह चाहती हो। तुम जो भी चाहोगी मैं उसी को मानूंगा और तुम्हें यह बात पता है। तुम जो भी फैसला लोगी, मैं उसे स्वीकार कर लूंगा। मैं तुम्हें यह भी बताऊंगा कि तुम्हें इसकी कीमत भी चुकानी होगी मगर जो भी हो मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3xH5kwB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment