Wednesday, June 2, 2021

VIDEO: धर्मेंद्र ने शेयर किया अपने फार्महाउस से सुबह का खूबसूरत नजारा, देखकर कहेंगे- वाह!

गुजरे जमाने के स्टार और के 'ही-मैन' ( ) भले ही अब फिल्मों में ऐक्टिव न हों मगर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपने फोटो, वीडियो और पुरानी यादें सोशल मीडिया पर साझा करते हैं जिन्हें फैन्स बेहद पसंद करते हैं। बुधवार 2 जून को धर्मेंद्र ने ऐसा ही एक खूबसूरत वीडियो () सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। धर्मेंद्र पिछले काफी समय से अपने लोनावाला के फार्महाउस पर रह रहे हैं। उन्होंने वीडियो में अपने फार्महाउस में सुबह का खूबसूरत नजारा शेयर किया है। इस वीडियो में धर्मेंद्र अपने सिर की बादाम के तेल से मालिश करते नजर आ रहे हैं और चारों ओर चिड़िया चहक रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'गुड मॉर्निंग दोस्तो, सुबह-सुबह बादाम के तेल से मालिश अच्छी होती है, मैं इसे रोजाना करता हूं।' वीडियो में धर्मेंद्र कहते नजर आ रहे हैं- अच्छी सुबह है। देखें, यह शानदार वीडियो: धर्मेंद्र इससे पहले भी अपने फार्महाउस की शानदार तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र पिछली बार फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में नजर आए थे। अब वह अपनी होम प्रॉडक्शन फिल्म 'अपने 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में धर्मेंद्र, सनी और बॉबी के अलावा करण देओल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन अनिल शर्मा करेंगे और कोरोना वायरस के कारण इसकी शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हो सकी है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3g2SQrN
via IFTTT

No comments:

Post a Comment