पिछले काफी समय से की लीड रोल वाली फिल्म 'शेरनी' चर्चा में रही है। अब इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में पहली बार विद्या बालन एक फॉरेस्ट ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाली है। फिल्म की कहानी एक जंगल की है जहां एक शेर आदमखोर हो गया है। इस शेर को पकड़ने की पूरी कहानी में कई किरदार आते हैं कहानी उलझती सी नजर आती है। फिल्म जंगल संरक्षण के साथ ही महिला सशक्तिकरण का संदेश देती भी नजर आती है। फिल्म में विद्या बालन के किरदार पर इसलिए सवाल उठाए जाते हैं क्योंकि वह एक महिला हैं। इसके बाद जंगल, गांव वालों और सरकारी अधिकारियों के बीच उलझी हुई विद्या किस तरह इस परेशानी से बाहर निकलती है, यही फिल्म की कहानी है। देखें, इसका ट्रेलर: फिल्म में विद्या बालन के अलावा शरद सक्सेना, मुकुल चड्ढा, विजय राज, इला अरुण, नीरज काबी और ब्रिजेंद्र काला जैसे कलाकार नजर आएंगे। 'शेरनी' का डायरेक्शन अमित मासुरकर ने किया है और यह फिल्म पर 18 जून 2021 को रिलीज होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3vLOKeh
via IFTTT
No comments:
Post a Comment