Wednesday, June 2, 2021

Sonakshi Sinha Birthday: जब सोनाक्षी सिन्हा ने स्कूल छोड़ने की दी थी धमकी, कारण जान रह जाएंगे हैरान

बॉलिवुड की खूबसूरत और चुलबुली ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 2 जून 2021 को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। भले ही सोनाक्षी सिन्हा ने अभी कम ही फिल्मों में काम किया है मगर उनकी फैन फॉलोइंग अच्छी-खासी है। आइए, सोनाक्षी के बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 2 जून को अपना बर्थडे मना रही हैं। सोनाक्षी के बारे में बहुत से दिलचस्प पहलू हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। आइए, बर्थडे पर जानते हैं सोनाक्षी के बारे में कुछ खास बातें।


Sonakshi Sinha Birthday: जब सोनाक्षी सिन्हा ने स्कूल छोड़ने की दी थी धमकी, कारण जान रह जाएंगे हैरान

बॉलिवुड की खूबसूरत और चुलबुली ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 2 जून 2021 को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। भले ही सोनाक्षी सिन्हा ने अभी कम ही फिल्मों में काम किया है मगर उनकी फैन फॉलोइंग अच्छी-खासी है। आइए, सोनाक्षी के बर्थडे पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।



कभी 90 किलोग्राम की थीं सोनाक्षी सिन्हा
कभी 90 किलोग्राम की थीं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा का कॉलेज टाइम में वजन काफी ज्यादा था। वह 90 किलोग्राम की थीं और अब से बिल्कुल अलग नजर आती थीं। फिल्मों में एंट्री से पहले सोनाक्षी ने खूब मेहनत की थी और अब रिजल्ट सबके सामने है।



ट्रडिशनल लुक से बॉलिवुड में बनाई जगह
ट्रडिशनल लुक से बॉलिवुड में बनाई जगह

आजकल ज्यादातर ऐक्ट्रेस बॉलिवुड में अपनी जगह ग्लैमरस लुक्स से बनाना चाहती हैं। इसके उलट सोनाक्षी सिन्हा ने बिल्कुल ट्रडिशनल और सिंपल लुक के साथ फिल्म 'दबंग' से बॉलिवुड में एंट्री ली थी। 'दबंग' में सोनाक्षी के किरदार रज्जो को काफी पसंद किया गया था। हालांकि बाद में कई फिल्मों में सोनाक्षी अपने ग्लैमरस अवतार में भी नजर आईं।



सोनाक्षी के अफेयर के रहे हैं चर्चे
सोनाक्षी के अफेयर के रहे हैं चर्चे

सोनाक्षी सिन्हा का नाम एक समय पर बंटी सचदेव के साथ जोड़ा जाता था। बंटी सचदेव सोहेल खान की पत्नी सीमा खान के भाई हैं। बाद में सोनाक्षी का नाम उनके को-स्टार्स रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और शाहिद कपूर के साथ भी जोड़ा गया। हालांकि सोनाक्षी ने कभी भी अपने अफेयर्स पर बात नहीं की है।



इस ऐक्टर पर था सोनाक्षी का क्रश
इस ऐक्टर पर था सोनाक्षी का क्रश

सोनाक्षी सिन्हा भले ही अपने अफेयर के बारे में अभी तक नहीं बोली हों मगर अपने क्रश के बारे में उन्होंने जरूर बताया था। एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि रितिक रोशन एक समय पर उनका क्रश हुआ करते थे। सोनाक्षी ने बताया कि जब रितिक की 'कहो ना प्यार है' रिलीज हुई थी तब वह केवल 13 साल की थीं और उन्हें रितिक बेहद पसंद आए थे।



घर में दी थी स्कूल छोड़ने की धमकी
घर में दी थी स्कूल छोड़ने की धमकी

कम ही लोगों को पता है कि सोनाक्षी ने एक बार अपने घर पर स्कूल छोड़ने की धमकी दे दी थी। दरअसल जब सोनाक्षी के पापा शत्रुघ्न सिन्हा केंद्रीय मंत्री बने तो सोनाक्षी की सुरक्षा में हमेशा हथियारबंद गार्ड उनके साथ चलने लगे थे। तब सोनाक्षी छठवीं या सातवीं क्लास में थीं। सिक्यॉरिटी के साथ साथ चलना उन्हें अजीब लगता था जिसके बाद एक बार उन्होंने स्कूल छोड़ने की धमकी दे दी थी।



केवल मुंबई लोकल में चलने के लिए लिया दूर एडमिशन
केवल मुंबई लोकल में चलने के लिए लिया दूर एडमिशन

सोनाक्षी ने अपने स्कूल के बाद घर से काफी दूर वाले कॉलेज में एडमिशन लिया था। सोनाक्षी का कहना है कि ऐसा उन्होंने इसलिए किया था ताकि वह दोस्तों के साथ खुलकर मुंबई लोकल में सफर कर सकें। सोनाक्षी ने यह भी कहा कि लोकल से सफर करने पर उन्हें पहली बार स्वतंत्रता का अहसास हुआ था।



इस फिल्म में आएंगी नजर
इस फिल्म में आएंगी नजर

सोनाक्षी सिन्हा अब जल्द ही फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी। इस फिल्म में सोनाक्षी के अलावा अजय देवगन, संजय दत्त, शरद केलकर, प्रणिता सुभाष और नोरा फतेही मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही एक वेब सीरीज में भी नजर आएंगी। इसमें वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी।





from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34EQ1rI
via IFTTT

No comments:

Post a Comment