Wednesday, June 2, 2021

बॉलिवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने फैन्‍स संग शेयर की बेटे की पहली फोटो, बताया क्‍या रखा है नाम

बॉलिवुड सिंगर (Shreya Ghoshal) के घर में इन दिनों खुश‍ियों का मौसम आया है। बीते 22 मई को ही उन्‍होंने बेटे को जन्‍म () दिया है। श्रेया ने खुद यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब उन्‍होंने बेटे की पहली फोटो फैन्‍स के साथ शेयर की है। इसके साथ ही श्रेया और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय ने बेटे के नामकरण की भी जानकारी दी है। दोनों ने बेटे का नाम () देवयान मुखोपाध्‍याय रखा है। 'देवयान ने हमारी जिंदगी बदल दी' श्रेया ने ट्विवटर पर जो फोटो शेयर की है, उसमें उनकी गोद में नन्‍हा मेहमान नजर आ रहा है, जबकि श‍िलादित्‍य भी प्‍यार भरी नजरों से बेटे को देख रहे हैं। श्रेया ने ट्वीट में लिखा है, 'पेश है- 'देवयान मुखोपाध्याय' वह 22 मई को आए और हमारे जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। उस पहली झलक में, जैसे ही वह पैदा हुआ था, उसने हमारे दिलों को प्यार से भर दिया, सिर्फ एक मां ही अपने बच्चे के लिए यह महसूस कर सकती है। पूरी तरह से बेकाबू और जबरदस्त।' क्‍या है देवयान का मतलबश्रेया ने बेटे का नाम देवयान रखा है। इसका अर्थ है देवताओं का रथ। हालांकि, इसका एक और अर्थ देवताओं की सेवा भी है। बेटे के लिए मंगवाया वेलकम केक श्रेया ने इससे पहले इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर भी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह देवयान के आने की खुशी को सेलिब्रेट करती नजर आईं। उन्‍होंने एक खूबसूरत और स्‍वादिष्‍ट दिख रहे केक की फोटो शेयर की थी। उन्‍होंने इसके कैप्‍शन में लिखा था, 'हमारे बेटे के लिए वेलकम केक।' 'खुश‍ियों की पोटली' को आशीर्वाद देने के लिए कहा शुक्रिया बेटे के जन्‍म के बाद श्रेया ने इंस्‍टाग्राम पर फैन्‍स के साथ यह खुशी शेयर की थी। तब उन्‍होंने खुशखबरी देते हुए लिखा था, 'शिलादित्य और मैं हमारे परिवारों के साथ बहुत खुश हैं। हमारे छोटे से 'खुश‍ियों की पोटली' के लिए आपके अनगिनत आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।' श्रेया सोशल मीडिया पर लगातार अपनी मैटरनिटी डायरी भी शेयर कर रही थीं। उन्‍होंने 4 मार्च को बताया था कि वह प्रेग्‍नेंट हैं। इसके बाद से ही वह इंस्‍टाग्राम पर कई वीडियोज और फोटोज शेयर कर रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3yVIvXu
via IFTTT

No comments:

Post a Comment