बॉलिवुड की खूबसूरत ऐक्ट्रेस () ने शुक्रवार 4 जून को अपनी शादी की खबर देकर एकदम से फैन्स को चौंका दिया। यामी ने डायरेक्टर (Aditya Dhar) के साथ शादी की है और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। अब शादी के बाद यामी ने अपनी मेहंदी की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में यामी हाथों पर मेहंदी लगाए खिलखिलाती नजर आ रही हैं। यामी गौतम ने अपनी मेहंदी रचाए हुए तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'ओ मेरी प्यारी, चिंता क्यों करनी? जो तुम्हारे लिए बना है वह तुम्हें हमेशा हमेशा ढूंढ लेगा।- लल्लेश्वरी।' इनमें से एक तस्वीर में यामी गौतम आदित्य धर के साथ बैठी दिखाई दे रही हैं। यामी गौतम और आदित्य धर की शादी बिल्कुल खास लोगों की मौजूदगी में हुई। इस शादी की मीडिया को भी जानकारी नहीं थी। यामी शादी के लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। यामी गौतम और आदित्य धर ने फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' में साथ काम किया था। आदित्य धर ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया था जबकि यामी गौतम ने इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। माना जा रहा है कि तभी से इन दोनों के बीच दोस्ती और प्यार बढ़ा। मगर कभी भी इन दोनों ने ही अपनी रिलेशनशिप के बारे में बात नहीं की। यामी और आदित्य ने जैसे ही शादी की घोषणा सोशल मीडिया पर की तो फैन्स के साथ ही दीया मिर्जा, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, जैकलीन फर्नांडिस, सोनल चौहान, विक्रांत मैसी जैसे कई बॉलिवुड सिलेब्स ने दोनों को शादी की बधाई दी। यामी गौतम जल्द ही फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिकाओं में हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ikOfUv
via IFTTT
No comments:
Post a Comment