पिछले कई दिनों से स्वघोषित फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान () यानी (KRK) अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में बने हुए हैं। ऐक्टर () और सिंगर मीका सिंह () से भिड़ने के बाद केआरके लगातार सोशल मीडिया पर बयानबाजी कर रहे हैं। अब केआरके ने ऐक्टर () को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया है और कहा है कि उन्होंने आपस में फोन पर बात की थी। केआरके ने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'आपकी कॉल और लंबी चर्चा के लिए शुक्रिया अर्जुन कपूर भाई। अब मैं समझ सकता हूं की बॉलिवुड में आप मेरे एकमात्र दोस्त हो और आप ही वह असली मर्द हो जो किसी से नहीं डरता। अब मैं अपकी फिल्मों की कभी आलोचना नहीं करूंगा।' इससे पहले भी केआरके ने कई बॉलिवुड सिलेब्स को अपने ट्वीट में टैग किया था। उन्होंने लिखा, 'मैं तो अनिल कपूर को भी भाई बोलता हूं। रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन को भी भाई बोलता हूं। विवेक ओबेरॉय और संजय दत्त को भी भाई बोलता हूं। शाहरुख खान और रितिक रोशन को भी भाई ही बोलता हूं। पता नहीं ये मीडिया वाले मेरे ट्वीट्स का गलत मतलब क्यों निकालते रहते हैं। ' बता दें कि केआरके ने सलमान खान पर मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप लगाया था। इसके बाद सलमान खान की लीगल टीम ने केआरके के ऊपर मानहानि का मुकदमा भी दर्ज कर दिया है। केआरके ने सलमान खान की हालिया रिलीज फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' भाई का रिव्यू करते हुए भी काफी अपमानजनक बातें कही थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3pm5yWZ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment