सुशांत सिंह राजपूत () से जुड़े ड्रग्स केस (drugs case) की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो () ने ऐक्टर के नौकर रहे नीरज (Neeraj) और केशव (Keshav) से पूछताछ करने के बाद अब बॉडीगार्ड से पूछताछ की है। (NCB questions Sushant Rajput's bodyguard) के लिए एनसीबी ने समन भेजा था। एबीपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत के बॉडीगार्ड से एनसीबी ने बुधवार शाम को पूछताछ की। उसी दिन यानी बुधवार को ही सुशांत की मौत के मामले में हरीश (Harish) नाम के एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया गया। वहीं एनसीबी ने इसी रविवार को सुशांत के दो पूर्व नौकरों- नीरज और केशव से पूछताछ की। बीते हफ्ते ही एनसीबी ने दोनों को पूछताछ के लिए समन भेजा था। एनसीबी ने हाल ही बड़ी कार्रवाई करते हुए सुशांत सिंह राजपूत के सिद्धार्थ पिठानी (Siddharth Pithani) को गिरफ्तार किया था। सिद्धार्थ को एनसीबी की टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। पिठानी की कस्टडी 1 जून तक के लिए बढ़ा दी गई है। पढ़ें: बता दें कि सुशांत की मौत के बाद उनकी जिंदगी से जुड़े कई लोगों का नाम मीडिया में आया था जिसमें सिद्धार्थ पिठानी का नाम भी शामिल था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत की बॉडी को पहली बार सिद्धार्थ ने ही घर के अंदर पंखे से लटके हुए देखा था जिसके बाद उन्होंने पुलिस और हॉस्पिटल को फोन किया। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर मृत पाए गए थे। इस केस में ड्रग्स एंगल भी सामने आया, जिसकी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जांच कर रहा है। कुछ वक्त पहले एनसीबी ने इस मामले में चार्जशीट दायर की थी, जिसमें रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक समेत कुल 33 लोगों को आरोपी बनाया गया था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3fKZCnh
via IFTTT
No comments:
Post a Comment