Friday, June 4, 2021

भड़के गोविंदा को KRK ने दिया जवाब, बोले- आपके बारे में बात नहीं कर रहा था

खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान (केआरके) लगातार अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में बने हुए हैं। हाल में कमाल के एक ट्वीट पर ऐक्टर भड़क गए थे। हाल ही ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने गोविंदा को उनके सपॉर्ट के लिए धन्यवाद किया था और कहा था कि वह उन्हें कभी निराश नहीं करेंगे। अब गोविंदा की नाराजगी पर केआरके ने भी जवाब दिया है। केआरके ने अपने ट्वीट में इस बार गोविंदा को टैग करते हुए कहा है कि वह उनके बारे में नहीं बल्कि अपने एक दोस्त के बारे में बात कर रहे थे। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कृपया ध्यान दें मिस्टर गोविंद अरुण अहूजा। मैंने आपको टैग नहीं किया क्योंकि मैं आपके बारे में बात नहीं कर रहा था। मैं अपने दोस्त के बारे में बात कर रहा था जिसका असल नाम गोविंदा था। इसलिए इसमें मैं कुछ नहीं कर सकता अगर मीडिया आपके बारे में खबर बना ले।' इससे पहले गोविंदा ने कहा था, 'मैंने कुछ रिपोर्ट्स में पढ़ा है कि मैंने केआरके का सपॉर्ट किया है। मैं आपको बता दूं कि मैं सालों से केआरके से संपर्क में नहीं हूं न तो कोई मीटिंग, न फोन ना ही मैंने कभी उसे मेसेज किया। हो सकता है कि मेरे नाम का ही कोई और इंसान होगा, जिसे केआरके ने ट्वीट में टैग किया होगा। खुद को नंबर वन क्रिटिक बताने वाले केआरके तो मेरी फिल्मों के साथ-साथ मेरे बारे में भी गलत स्टेटमेंट दे चुके हैं।' बता दें कि कमाल आर खान और के बीच विवाद फिल्म 'राधे: यॉर मोस्ट वॉन्टेड भाई' को लेकर हुआ। केआरके ने सलमान की इस हालिया रिलीज फिल्म की काफी बुराई की थी। इससे पहले भी केआरके ने सलमान खान पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया था, जिसके बाद सलमान की लीगल टीम ने केआरके के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया। इस केस की पहली सुनवाई 27 मई को हुई थी, जिसके बाद अगली तारीख 7 जून की है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3idr26V
via IFTTT

No comments:

Post a Comment