Sunday, June 20, 2021

करीना ने फादर्स डे पर पापा रणधीर कपूर को बताया 'सुपरहीरो', सैफ के साथ शेयर की तस्वीर

करीना कपूर () ने 'फादर्स डे' (Father's Day) पर अपने पिता रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) और पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ फोटोज शेयर की हैं। करीना ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,'सुपरहीरो।' करीना कपूर सोशल मीडिया पर खासा ऐक्टिव रहती हैं और अपनी फैमिली फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। 'फादर्स डे' के मौके पर करीना कपूर ने पिता और पति के साथ क्यूट सी फोटो शेयर की हैं। इस फोटो में करीना के एक तरफ उनके पिता तो दूसरी तरफ पति सैफ नजर आ रहे हैं। 'फादर्स डे' पर पिता के साथ फोटो शेयर करते हुए करीना ने लिखा,'सुपरहीरो।' करीना ने हाल ही में अपने घर की सैर कराते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में करीना के बेडरूम, गार्डन एरिया से लेकर ड्रॉइंग रूम तक की झलक देखने को मिल रही थी। करीना के घर की झलक देखकर फैन्स काफी एक्साइटेड दिखें। गौरतलब है कि दूसरे बच्चे के जन्म से पहले ही करीना अपनी फैमिली के साथ नए घर में शिफ्ट हो गई थीं। करीना अक्सर अपने नए घर में पार्टी या वर्कआउट करते हुए फोटोज शेयर करती रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं। शनिवार की रात करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेस्टफ्रेंड अमृता अरोड़ा की बहन मलाइका अरोड़ा के साथ बेहद ग्लैमरस सी फोटो शेयर की थी। करीना कपूर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'गुची बीएफएफ फॉरएवर।' करीना और मलाइका की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। और फैन्स खूब पसंद भी कर रहे हैं। इस फोटो में करीना और मलाइका हमेशा की तरह स्टाइलिश तो नजर आ रही हैंं, लेकिन एक चीज जो सबसे ज्यादा खास है। वह यह है कि करीना पहले से ज्यादा काफी पतली नजर आ रही हैं। करीना और मलाइका की इस फोटो पर 5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3qd2CfD
via IFTTT

No comments:

Post a Comment