अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलिवुड डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने साबित किया कि वह इंडस्ट्री की बेस्ट ऐक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहीं और अब उनके प्री-डेब्यू के दिनों की वीडियो क्लिप्स काफी वायरल हो रही हैं। इसमें उनके बॉलिवुड में एंट्री से पहले ही बेहतरीन ऐक्ट्रेस होने की झलक देखने को मिल रही है। यह बिहाइंड द सीन परफॉर्मेंस वीडियो अनुष्का की ऐक्टिंग क्लास का है जिसमें वह अपने ऐक्टिंग प्रफेसर और क्लासमेट्स के साथ एक इमोशनल सीन की तैयारी करती दिख रही हैं। इस दौरान ऐक्ट्रेस कैजुअल अवतार में कम मेकअप के साथ नजर आ रही हैं। वह क्लासमेट के साथ सीन परफॉर्म करने से पहले आंसुओं के लिए ग्लिसरीन लगाती भी दिख रही हैं। सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहीं अनुष्का अनुष्का ने 2008 में शाहरुख खान के साथ ऐक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वह आमिर खान के साथ 'पीके' और सलमान खान के साथ 'सुल्तान' जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं। वह आखिरी बार शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में दिखी थीं। फिल्म का डायरेक्शन आनंद एल राय ने किया था। ऐक्टिंग से लिया ब्रेक आखिरी फिल्म की रिलीज के बाद अनुष्का ने ऐक्टिंग से ब्रेक लिया और कोई प्रॉजेक्ट साइन नहीं किया। हालांकि, वह प्रड्यूसर के तौर पर ऐक्टिव रहीं। उन्होंने 'बुलबुल' और 'पाताल लोक' जैसे डिजिटल प्रॉजेक्ट्स को प्रड्यूस किया। अब उनके ही प्रॉडक्शन हाउस की फिल्म 'Qala' से दिवंगत ऐक्टर इरफान के बेटे बाबिल डेब्यू करने जा रहे हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/35RLK4Z
via IFTTT
No comments:
Post a Comment