Monday, June 21, 2021

'दीवार' में अमिताभ बच्‍चन का लुक टेलर की गलती थी, ऐक्‍टर ने खुद किया खुलासा

70 के दशक में अमिताभ बच्‍चन () भारतीय सिनेमा के 'ऐंग्री यंग मैन' कहे जाते थे। उन दिनों में ही वह भारत के युवाओं के लिए नया स्‍टाइल स्‍टेटमेंट लेकर आए थे। इनमें से एक डेनिम ब्‍लू शर्ट और खाकी कलर की पैंट थी जो अमिताभ ने मशहूर फिल्‍म 'दीवार' में पहनी थी। इसके साथ उनके कंधे पर रस्‍सी लटकती भी नजर आई थी। लेकिन क्‍या आपको मालूम है कि यह लुक टेलर की गलती का परिणाम था? बिग बी ने शेयर की पुरानी तस्‍वीर दरअसल, बिग बी ने हाल हाल ही में आइकॉनिक फिल्‍म की एक थ्रोबैक पिक्‍चर शेयर की। इसके साथ उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म में उनका जो लुक था, वह सिलाई में हुई गलती की वजह से था। घुटनों के नीचे तक आ गई थी शर्ट ऐक्‍टर ने लिखा, 'वे भी दिन हुआ करते थे मेरे दोस्‍त.. और गांठ वाली शर्ट.. इसकी एक कहानी है.. शूट का पहला दिन.. शॉट रेडी.. कैमरा रोल होने के लिए तैयार.. और पता चला कि शर्ट काफी लंबी बना दी गई है- घुटनों के नीचे तक.. डायरेक्‍टर दूसरी शर्ट का या ऐक्‍टर को रिप्‍लेस करने का इंतजार नहीं कर सकते थे.. इसलिए गांठ लगा दी गई...।' फिल्‍म में नजर आए थे ये ऐक्‍टर्स 'दीवार' में अमिताभ के अलावा शशि कपूर, परवीन बाबी और नीतू सिंह जैसे ऐक्‍टर्स भी नजर आए थे। फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ अब 'चेहरे', 'झुंड', 'ब्रहास्‍त्र' जैसी फिल्‍मों में नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3d0nod7
via IFTTT

No comments:

Post a Comment