Sunday, June 20, 2021

कार्तिक आर्यन ने दिखाया अपना ऐक्शन अवतार, फिल्म नहीं गेमिंग ऐप कर रहे हैं लॉन्च

बॉलिवुड ऐक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) बीते दिनों बैक-टू-बैक दो फिल्मों से बाहर होने को लेकर चर्चा में बने हुए थे। हालांकि, उनकी पाइपलाइन में कई और फिल्में हैं। वहीं, कार्तिक आर्यन ( Video) ने शनिवार के दिन एक वीडियो शेयर किया था। कार्तिक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि किसी ने बदमाश को बुलाया... कल आ रहा है। कार्तिक का शनिवार के दिन इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर फैन्स काफी ज्यादा एक्साइटेड थे कि ऐक्टर जल्द ही अपनी नई फिल्म का खुलासा करने वाले हैं। अब कार्तिक ने वादे के मुताबिक वीडियो के राज से पर्दा हटा दिया है। कार्तिक ने वीडियो शेयर कर बताया कि यह वीडियो किसी फिल्म की शूटिंग का सीन नहीं बल्कि गेमिंग ऐप Brawl का लॉन्च वीडियो है। वीडियो शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, 'अब मैं भी Brawl स्टार हूं।' वीडियो में कार्तिक आर्यन का एक्शन अवतार सबका ध्यान खींच रहा है। पहली बार ऐसा को मिला है कि कार्तिक गुंडों से फाइट करते और बंदूक चलाते दिखे रहे हैं। वीडियो में कार्तिक का एक्शन हीरो अवतार लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। कार्तिक आर्यन के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और इसी का नतीजा है कि खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बताते चलें कि कार्तिक आर्यन को करण जौहर की फिल्म 'दोस्ताना 2' से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद ऐसी खबरें भी आईं कि उन्हें शाहरुख खान ने अपनी एक फिल्म से बाहर कर दिया है। फिलहाल, कार्तिक आर्यन फिल्म 'भूल भुलैया 2' और फिल्म 'धमाका' में काम करते दिखाई देंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3iTPB97
via IFTTT

No comments:

Post a Comment