Sunday, June 20, 2021

फादर्स डे पर कंगना रनौत ने पापा के लिए जताया प्यार, बोलीं- मां के लिए खुशी से विलन बन जाते थे

सिलेब्रिटीज ने 20 जून () के मौके पर अपने-अपने तरह से मेसेज शेयर कर अपने पिताओं को शुक्रिया कहा है। () भी अपने पिता की सख्ती के बारे में कई बार बात कर चुकी हैं मगर अब उन्होंने फादर्स डे पर अपने पिता के लिए एक बेहद प्यारा और इमोशनल नोट शेयर किया है और पापा के प्रति अपना प्यार जताया है। कंगना रनौत ने अपने पिता के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने फादर्स डे के नोट में लिखा, 'पिता को कभी भी अपने योगदान का पर्याप्त श्रेय नहीं मिलता है। मां ने पापा से हमारी जरूरत के अनुशासन, कठिनाई और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सब कुछ करने को कहा। उन्होंने हमें पढ़ना-लिखना सिखाया, वह हमें डॉक्टर के पास इंजेक्शन लगवाने को लेकर गए, जब भी मां हमें किसी चीज के लिए मना करना या डांटना चाहतीं तो वह पापा के जरिए ही करतीं क्योंकि हम मां की बात सुनते नहीं थे तो पापा खुशी-खुशी विलन बन जाते थे। आपके निस्वार्थ प्रेम के लिए थैंक्यू पापा। हैपी फादर्स डे।' वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' जल्द ही रिलीज हो सकती है। यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायॉपिक है। इसके अलावा कंगना की फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग चल रही है जिसमें वह ऐक्शन अवतार में एजेंट अवनि के किरदार में नजर आएंगी। कंगना फिल्म 'तेजस' में भी काम कर रही हैं जिसमें वह भारतीय वायुसेना की फाइटर पायलट का किरदार निभा रही हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3q96ONy
via IFTTT

No comments:

Post a Comment