(Corona Virus) की दूसरी लहर ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को बुरी तरह प्रभावित किया है। काफी सिलेब्रिटीज इस बार कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं और कुछ की जान भी चली है। अब खबर आ रही है कि फिल्म '' () और कई टीवी सीरियलों में काम कर चुकीं ऐक्ट्रेस () की से जान चली गई है। रिंकू की कजन चंदा सिंह निकुंभ ने इस खबर को कन्फर्म किया है। ' लाइफ' की रिपोर्ट के मुताबिक, चंदा ने बताया कि 25 मई को रिंकू की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी जिसके बाद वह होम आइसोलेशन में थीं। इसके बाद रिंकू का बुखार नहीं उतर रहा था। कुछ दिन बाद रिंकू को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हॉस्पिटल में रिंकू को कुछ समय बाद आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। बाद में रिंकू की हालत आईसीयू में ही बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। रिंकू पहले से दमा (आस्थमा) की भी शिकार थीं। रिंकू के अलावा उनके परिवार के कई लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उनमें से कुछ लोग अभी तक पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। चंदा ने बताया कि रिंकू 7 मई को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले चुकी थीं और जल्द ही वह इसकी दूसरी डोज लेने वाली थीं। रिंकू ने 'चिड़ियाघर' और 'बालवीर' जैसे टीवी सीरियलों में भी काम किया था। पिछली बार वह ऐमजॉन प्राइम की वेब सीरीज 'हेलो चार्ली' में नजर आई थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ikedYm
via IFTTT
No comments:
Post a Comment