ऐक्टर () के निधन को एक साल पूरा होने वाला है। सुशांत की बड़ी बहन () ने हाल में कुछ ट्वीट शेयर किए हैं और इस बात पर नाराजगी जताई है कि कुछ लोग सुशांत के नाम का गलत फायदा उठा रहे हैं। मीतू सिंह ने इसे 'अमानवीय' कहा है और लिखा है कि उनके परिवार ने किसी भी व्यक्ति को सुशांत के नाम पर डोनेशन इकट्ठा करने की इजाजत नहीं दी है। मीतू सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'दुर्भाग्य से हमारी जानकारी में आया है कि कुछ लोग इस परिस्थिति में फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं जो बेहद अमानवीय काम है। इन सभी लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए।' मीतू ने आगे लिखा, 'हम यह बात सभी की जानकारी में लाना चाहते हैं कि परिवार ने किसी को भी सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर डोनेशन इकट्ठा करने का अधिकार नहीं दिया है और किसी को सुशांत से संबंधित कुछ भी किए जाने की इजाजत नहीं है चाहे वह फिल्म हो, किताब हो या कोई बिजनस।' अपने आखिरी ट्वीट में मीतू सिंह ने लिखा, 'हमारा परिवार इस भयानक त्रासदी से फायदा नहीं कमाना चाहता है और हम किसी को भी ऐसा करने की इजाजत नहीं देंगे।' इस बीच बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के केस में ड्रग्स के ऐंगल से जांच कर रही ने हाल में सुशांत के रूममेट रहे सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सुशांत के घर में काम करने वाले नीरज और केशव से पूछताछ हुई थी। एनसीबी ने मामले में सुशांत के सिक्यॉरिटी गार्ड से भी पूछताछ की है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2RjiRuy
via IFTTT
No comments:
Post a Comment