बॉलिवुड दीवा भले ही फिल्मों में ऐक्टिव न रहती हों मगर सोशल मीडिया पर वह काफी ऐक्टिव हैं। मलाइका सबसे ज्यादा अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनके फिटनेस वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते रहते हैं। भले ही मलाइका की पहचान अपनी फिटनेस को लेकर हो मगर एक समय ऐसा भी था जब वह बिल्कुल फिट नहीं थीं। 'कोविड से रिकवरी में लगा टाइम' मलाइका अरोड़ा खुद को योग से फिट रखती हैं। '' से पहले मलाइका अरोड़ा ने अपनी फिटनेस पर हमारे सहयोगी 'बॉम्बे टाइम्स' बात की। मलाइका ने बताया कि एक समय ऐसा था जबकि वह बिल्कुल भी फिट नहीं थीं। उन्होंने कहा, 'मैं रोजाना वर्कआउट करती हूं। मैं कुछ अलग नहीं करती हूं लेकिन मैं यहां तक धीरे-धीरे पहुंची हूं। खासतौर पर पिछले साल से रिकवरी के बाद। वापस पटरी पर आने में थोड़ा टाइम लगा। मैं उतना वर्कआउट नहीं कर पा रही थी जितना पहले करती थी। ठीक से वर्कआउट में करने में थोड़ा वक्त लगा।' अपने शरीर की हालत से हताश हो जाती थीं मलाइकामलाइका ने कहा कि अब इतने दिनों बाद वह दोबारा खुद को स्वस्थ महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'भगवान का शुक्र है कि चीजें लाइन पर आ गई हैं और मैं खुद को स्वस्थ महसूस कर रही हूं। ईमानदारी से कहूं तो ऐसे भी दिन थे कि मैं नीचे झुककर अपने पैरों के अंगूठों को नहीं छू पाती थी। मैं हताश हो जाती थी कि मैं अपने आप को पुश नहीं कर पा रही हूं लेकिन मैंने कोशिश करना नहीं छोड़ा क्योंकि और कोई तरीका नहीं था। कोविड के कारण पूरे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचा इसलिए मैंने धीरे-धीरे आगे बढ़ने का फैसला लिया, अब 6-8 महीने बाद मैं यहां पहुंच सकी हूं।' फैन्स को योग के लिए कर रही हैं प्रेरितबता दें कि इससे पहले मलाइका ने सोशल मीडिया पर योग दिवस की तैयारी करते हुए अपना एक वीडियो भी शेयर किया था। मलाइका ने इस वीडियो के जरिए अपने फैन्स को योग और एक्सरसाइज करने की सलाह दी थी। इस वीडियो में वह ट्रेडमिल पर चलती, स्ट्रेचिंग, स्क्वाट, योग आदि करती हुई नजर आ रही हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3xxY7ih
via IFTTT
No comments:
Post a Comment