Friday, June 18, 2021

बॉयफ्रेंड के साथ शिफ्ट होंगी जैकलीन फर्नांडिस? 175 करोड़ रुपये का है आलीशान बंगला

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandes) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खासा सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐक्ट्रेस ने आज तक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कभी भी खुलकर तो बात नहीं की हैं, लेकिन हालिया मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जैकलीन जल्द ही जुहू स्थित 175 करोड़ के बंगले में बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड के साथ शिफ्ट होने की प्लानिंग कर रही हैं। ऐक्ट्रेस जिस बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं, वह साउथ के रहने वाले हैं। दोनों लिव-इन में रहने की प्लानिंग कर रहे हैं। हमारे सहयोगी TOI की रिपोर्ट के मुताबिक जैकलीन काफी समय से जुहू और बांद्रा में घर की तलाश कर रही थीं। अब जाकर उन्हें सी- फेसिंग के पास घर मिला है। जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहेंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जैकलीन और उनके बॉयफ्रेंड अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं। सिर्फ इतना ही नहीं जैकलीन वीडियो कॉल के जरिए लगातार अपने घर को लेकर बॉयफ्रेंड और डिजाइनर से लगातार चर्चा करती रहती हैं। बताते चले कि उन्होंने जो घर फाइनल किया है वह जुहू में प्राइम लोकेशन पर है। जैकलीन के बॉयफ्रेंड जल्द ही अपना काम मुंबई में शिफ्ट करने वाले हैं। हालांकि जैकलीन ने फिलहाल अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। अब वह कब अपने प्यार को जग जाहिर करती हैं यह तो आने वाला वक्त बताएगा।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/35EO5Qx
via IFTTT

No comments:

Post a Comment