सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष और फिल्ममेकर पिछले एक महीने से काफी बीमार चल रहे हैं। पहलाज मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती थे और उनका इलाज डॉक्टर जयंत बर्वे कर रहे थे जो के भी डॉक्टर हैं। 28 दिनों के बाद अब पहलाज निहलानी को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पहलाज के साथ उनके तीनों बेटे विशाल, दीपेश और चिराग मौजूद रहे मगर अभी COVID-19 की परिस्थितियों को देखते हुए उनकी पत्नी नीता को उनसे दूर रखा गया है। पहलाज निहलानी का परिवार उनके बीमार होने की खबर बाहर नहीं आने देना चाहता था। इसीलिए उन्होंने किसी के फोन का जवाब नहीं दिया। हालांकि पहलाज अस्पताल में भर्ती हैं इस बारे में जानकारी उनके नजदीकी दोस्त ने दी थी। हमारे सहयोगी ETimes से बात करते हुए पहलाज ने बताया, 'हाल में शत्रु मुझे देखने हॉस्पिटल में आए थे। हमने यह बात बाहर नहीं आने दी थी। मैं डॉक्टर बर्वे और नानावटी हॉस्पिटल के स्टाफ का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरा इतना ख्याल रखा।' अपनी तबीयत के बारे में पहलाज ने बताया, 'अचानक एक रात लगभग 3 बजे मुझे बेचैनी महसूस हुई और मुझे खून की उल्टी हुई। मुझे तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यह फूड पाइजनिंग का केस था। शुरू में 5-6 दिन मुझे आईसीयू में रखा भी गया। मझे लगा था कि मैं 2-3 दिनों में घर चला जाऊंगा मगर आईसीयू से बाहर आने पर भी मेरा बुखार नहीं उतर रहा था। इसके साथ ही मेरे पेट में भी काफी दर्द था।' पहलाज ने इससे ज्यादा बात नहीं की क्योंकि वह आराम करना चाहते थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34QWdNl
via IFTTT
No comments:
Post a Comment