Thursday, June 3, 2021

द फैमिली मैन 2

मिहिर भनगेपिछले काफी समय से के लीड रोल वाली वेब सीरीज '' के रिलीज का इंतजार किया जा रहा था। अब फाइनली यह रिलीज हो गई है। पिछले सीजन की तरह ही इस सीजन की कहानी भी आपको काफी दिलचस्प है और आपको एक ही बार में सारे एपिसोड देखने पर मजबूर कर देगी। इस सीजन में तेलुगू सुपरस्टार अपना हिंदी डेब्यू भी कर रही हैं। कहानी: दिल्ली को गैस अटैक से बचाने के बाद श्रीकांत (मनोज बाजपेयी) ने NIA की TASC टीम में काम करना छोड़ दिया है और वह अपने परिवार को ज्यादा से ज्यादा समय देने के लिए एक आईटी कंपनी में चला गया है। श्रीकांत की यह जिंदगी एकदम बोरिंग है और इसमें कुछ भी अडवेंचरस नहीं है। वह अपने परिवार के लिए खाना बनाता है और अपनी पत्नी सुचि (प्रिय मणि) को खुश करने की कोशिश करता है। हालांकि श्रीकांत के पास जेके (शारिब हाशमी) के जरिए एनआईए की सारी अपडेट्स आती रहती हैं और वह लगातार श्रीकांत को वापस बुलाता रहता है। इसी बीच TASC को श्रीलंका की निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री भास्करन के छोटे भाई सुब्बु को घेरने का काम मिलता है और यह मिशन पूरी तरह फेल हो जाता है। दूसरी तरफ अपने रोजाना के काम से फ्रस्ट्रेट हो चुका श्रीकांत एक बार फिर NIA में वापसी करता है और यहां से कहानी आगे बढ़ती है। इससे आगे की कहानी बताना ठीक नहीं होगा वरना आपको मजा नहीं आएगा। केवल इतना जान लीजिए कि पिछली बार की तरह इस बार भी श्रीकांत अपने मिशन में लग जाता है। रिव्यू: 'द फैमिली मैन' सीरीज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह एक टिपिकल स्पाई थ्रिलर जॉनर की कहानी नहीं है बल्कि इसमें बहुत से मजाकिया पल भी आपको देखने को मिलते हैं। दूसरे सीजन से सभी की यही उम्मीदें थीं जिस पर यह खरा उतरता है। राज और डीके ने उम्मीदों के मुताबिक इस सीजन को भी काफी इंट्रेस्टिंग रखा है। सीरीज के पहले 2 एपिसोड कहानी का आधार तैयार करते हैं। इसके बाद पूरी कहानी रफ्तार पकड़ती है और कहानी से जुड़े दूसरे किरदार जुड़ते चले जाते हैं। श्रीकांत की पर्सनल लाइफ पर इस बार काफी फोकस किया गया है जो कहानी के लिए जरूरी भी था। फाइनली पिछली बार की तरह दर्शक जो थ्रिल और अडवेंचर देखना चाहते हैं वह उन्हें देखने को जरूर मिलेगा। हालांकि श्रीकांत की फैमिली लाइफ में कोई सुधार होता नहीं दिखता है। ऐक्टिंग: फिल्म का डायरेक्शन एकदम कसा हुआ है और कहानी तेजी से बढ़ती है। मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत के किरदार में एकबार फिर जोरदार परफॉर्मेंस दी है। मनोज के साथ ही शारिब हाशमी ने जेके के किरदार में फिर से जान भर दी है। इस बार के सीजन की मेन यूएसपी सामंथा अक्किनेनी हैं जो राजी के किरदार में छा गई हैं। उन्होंने अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया है और कुछ सीन में यह देखने लायक है। प्रिय मणि को इस बार ज्यादा स्क्रीन स्पेस नहीं मिला है। सीरीज का क्लाइमैक्स बढ़िया है और देखने में मजा आएगा। क्यों देखें: 'द फैमिली मैन' का पहला सीजन देखने के बाद इसे शायद ही कोई मिस कर पाएगा। इसे देखने के बाद आप निश्चित तौर पर तीसरे सीजन का इंतजार करेंगे।


from Bollywood Movie Review in Hindi, मूवी रिव्यू, फिल्म समीक्षा, Hindi Movies Review & Rating | Navbharat Times https://ift.tt/3vPDbmh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment