Tuesday, June 22, 2021

अजय देवगन ने सलमान खान और थलापति विजय को छोड़ा पीछे, इस मामले में बने नंबर-1 स्‍टार

बॉलिवुड के सुपरस्‍टार () इन दिनों मुंबई में नए बंगले के कारण चर्चा में हैं, वहीं दूसरी ओर उन्‍होंने एक नया मुकाम हासिल किया है। अजय देवगन ने यूट्यूब पर सर्च के मामले में बॉलिवुड से लेकर साउथ इंडियन फिल्‍मों तक सभी को पीछे छोड़ दिया है। जी हां, गूगल ट्रेंड्स की नई रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन बीते 12 महीनों में यूट्यूब पर सबसे ज्‍यादा सर्च किए जाने वाले सिलेब्रिटी (Most Searched Indian superstar on YouTube) बन गए हैं। उन्‍होंने इस मामले में () से लेकर अमिताभ बच्‍चन () और साउथ से अल्‍लू अर्जुन () से लेकर () तक को पीछे छोड़ दिया है। दूसरे नंबर पर सलमान, तीसरे पर अल्‍लू अर्जुनगूगल ट्रेंड्स की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 12 महीने में यूट्यूब पर हर दिन कई सिलेब्रिटीज को सर्च किया गया, लेकिन इन सब में बाजी मारी है 'तान्‍हाजी' फेम अजय देवगन ने। इस लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर सलमान खान का नाम है, जबकि तीसरे सबसे अध‍िक सर्च किए गए सिलेब्रिटी अल्‍लू अर्जुन हैं। चौथे नंबर पर अमिताभ बच्‍चन का नाम है और पांचवें पर थलापति विजय हैं। अजय की 'तान्‍हाजी' ने की थी बंपर कमाईअजय देवगन ने अपनी इस उपलब्‍ध‍ि पर फैन्‍स का शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही यह बात भी साबित हो गई है कि अजय देवगन को लेकर फैन्‍स की दीवानगी कम नहीं हुई है। नैशनल अवॉर्ड जीत चुके अजय देवगन आख‍िरी बार सिनेमाई पर्दे पर 2020 में नजर आए थे। उनकी फिल्‍म 'तान्‍हाजी: द अनसंग वॉरियर' ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्‍क‍ि बॉक्‍स ऑफिस पर भी बंपर कमाई की थी। इस फिल्‍म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से अध‍िक का बिजनस किया। लॉकडाउन में प्रड्यूसर बन रिलीज की दो फिल्‍मेंअजय देवगन वर्कफ्रंट पर इन दिनों बतौर प्रड्यूसर खूब चमक रहे हैं। लॉडाउन में ओटीटी प्‍लेटफॉर्म पर उनके प्रोडक्‍शन हाउस से दो फिल्‍में रिलीज हुईं। 'त्र‍िभंगा' में जहां काजोल मुख्‍य भूमिका में थीं, वहीं हर्षद मेहता की कहानी पर बनी 'द बिग बुल' में अभ‍िषेक बच्‍चन लीड रोल में नजर आए। कोरोना पीड़‍ितों की मदद को आए आगेलॉकडाउन और महामारी के दौर में अजय देवगन कोरोना पीड़‍ितों की मदद के लिए भी आगे आए। उन्‍होंने मुंबई में ऑक्‍सीजन कंसंट्रेटर्स डोनेट किए। जबकि वैक्‍सीनेशन कैम्‍प के अलावा आईसीयू यूनिट की भी स्‍थापना की। इसके अलावा अजय बीते कुछ दिनों से जुहू इलाके में अपने नए बंगले के कारण भी चर्चा में है। खबर है कि उनके इस आलीशान बंगले की कीमत 47-60 करोड़ रुपये के बीच है। चर्चा यह भी है कि अजय देवगन ने बंगला खरीदने के लिए बैंक से 18 करोड़ रुपये के करीब कर्ज भी लिया है। इन फिल्‍मों में नजर आएंगे अजय देवगनवर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन आगे 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' और 'मैदान' जैसी फिल्‍मों में नजर आएंगे। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी', संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी' में भी दिखेंगे। अजय की झोली में इसके अलावा एसएस राजामौली की 'आरआरआर', 'थैंक गॉड' और 'मेय डे' जैसी फिल्‍में भी हैं। इसके अलावा वह 'रूद्र- द ऐज ऑफ डार्कनेस' से वेब सीरीज की दुन‍िया में भी कदम रखने वाले हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3qeTBCI
via IFTTT

No comments:

Post a Comment