करवा चौथ के मौके पर ऐक्ट्रेस खान फैमिली डिनर में शामिल होने पहुंचीं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इस फैमिली डिनर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस गेट-टुगेदर में केवल परिवार के लोग ही शामिल थे। दिलचस्प बात यह है कि फैमिली डिनर में भी शामिल हुई थीं। तारा सुतारिया आजकल आदर जैन को डेट कर रही हैं। इन तस्वीरों में रणधीर कपूर, नीतू कपूर, अरमान जैन और उनकी पत्नी अनीशा मल्होत्रा भी दिखाई दे रही हैं। करीना कपूर इस मौके पर पिक कलर के लूज कर्ता में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी शेयर की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'लेडीज ऐंड नो जेंटलमैन' इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर अब आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देंगी। हाल में उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की है। 'लाल सिंह चड्ढा' मशहूर हॉलिवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का रीमेक है। इसके अलावा करीना कपूर के पास करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' भी है जिसमें उनके साथ अनिल कपूर, रणवीर सिंह, विकी कौशल, जाहन्वी कपूर, भूमि पेडनेकर और आलिया भट्ट जैसे कलाकार हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3883k70
via IFTTT
No comments:
Post a Comment