भले ही भारत में नहीं लेकिन इंडिया के सारे फेस्टिवल बड़े प्यार से मनाती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने करवाचौथ व्रत की झलक दिखाई है। प्रियंका ने रेड साड़ी में पति के साथ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं। साथ ही निक जोनस को 'आई लव यू' भी लिखा है। कैलिफोर्निया में देसी गर्ल ने मनाया करवाचौथ प्रियंका चोपड़ा कैलिफोर्निया में हैं। उन्होंने लिखा है, करवाचौथ सेलिब्रेट करने वालों को शुभकामनाएं। प्रियंका चांदी की थाली लिए दिखाई दे रही हैं। उनके पीछे शिव जी की मूर्ति है और वह एकदम इंडियन देसी गर्ल नजर आ रही हैं। निक जोनस ने दीं करवाचौथ की शुभकामनाएं पिछले साल प्रियंका चोपड़ा ने अपना पहला करवाचौथ मनाया था। उनकी बहन परिणीति ने उनके पहले करवाचौथ की पोस्ट पर कॉमेंट किया था कि पूरी जिंदगी प्रियंका ने पर्फेक्ट पति के लिए व्रत रखा। फाइनल अब वह उनके साथ हैं। इस साल निक जोनस ने भी प्रियंका की तस्वीर पोस्ट की और लोगों को करवाचौथ की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही लिखा है कि वह खुशकिस्मत हैं कि उनकी खूबसूरत वाइफ घर पर हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3eqKuJk
via IFTTT
No comments:
Post a Comment