सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग लिंक सामने आने के बाद NCB इस जांच से जुड़ गई है। बॉलिवुड में ड्रग के तार कहां तक जुड़े हैं, इसकी पड़ताल चल रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनसीबी अफसर जो इस मामले में जांच कर रहे हैं, उनको कोरोना हो गया है। NCB के 26 लोगों को हो चुका कोरोना हमारे सहयोगी टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सीनियर अफसर केपीएस मल्होत्रा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उनसे पहले 25 और अफसर पॉजिटिव आ चुके हैं। उनको मिलाकर कुछ 26 लोगों को कोरोना हो चुका है। बॉलिवुड ड्रग कनेक्शन में कर रहे लीड सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती की ड्रग चैट सामने आने के बाद एनसीबी ड्रग ऐंगल से जांच कर रही है। इस मामले में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुलप्रीत सिंह से बीते दिनों पूछताछ की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूछताछ में केपीएस मल्होत्रा टीम को लीड कर रहे थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3jp6KVH
via IFTTT
No comments:
Post a Comment