Saturday, October 3, 2020

बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रही हैं सुष्मिता सेन की बेटी रिनी, मूवी का नाम होगा 'सुट्टाबाजी'

हाल के दिनों में बॉलिवुड में बहुत से स्टारकिड्स ने डेब्यू किया है। अब एक और स्टारकिड यानी की बेटी भी बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। 21 साल की रिनी की पहली फिल्म का नाम '' होगा और इसकी शूटिंग हाल में शुरू हो चुकी है और इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की कहानी कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान परिवार के रिश्तों पर है। हालांकि फिल्म के बारे में ज्यादा डीटेल्स सामने नहीं आई हैं लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि रिनी का किरदार इसमें एक बिगड़ैल बच्ची का होगा। फिल्म में कोमल छाबड़िया और राहुल वोहरा रिनी के पैरंट्स के किरदार में नजर आएंगे। रिनी की इस डेब्यू फिल्म का डायरेक्शन कबीर खुराना कर रहे हैं और माना जा रहा है कि यह फिल्म सीधे डिजिटल प्लैटफॉर्म पर रिलीज की जाएगी। वैसे बता दें कि अपने कई पुराने इंटरव्यू में सुष्मिता सेन पहले ही कह चुकी हैं कि उनकी बड़ी बेटी रिनी हमेशा से ऐक्ट्रेस बनना चाहती हैं। इसके लिए बाकायदे रिनी ने ट्रेनिंग ली है। रिनी ऐक्टिंग के अलावा गाने का भी शौक रखती हैं और माना जा रहा है कि वह अपनी पहली फिल्म में गाना भी गाएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3irqg2n
via IFTTT

No comments:

Post a Comment