Saturday, October 24, 2020

प्रेग्नेंट अनुष्का को दुबई में आ रही है दुर्गा अष्टमी के इस खाने की याद, पोस्ट की तस्वीर

दुर्गा अष्टमी के मौके सिलेब्स के सोशल मीडिया हैंडल्स पर उनके सेलिब्रेशन की झलक नजर आई। वहीं मम्मी बनने जा रहीं ने हलवा, पूरी और चने की तस्वीर पोस्ट की और बताया कि उन्हें ये खाने का बहुत मन कर रहा है। प्रेग्नेंसी के दौरान छाई अनुष्का की तस्वीरें हलवा, पूरी और चना ट्रडिशनल फूड है। दुर्गा अष्टमी पर ज्यादातर लोगों के यहां यह बनाया जाता है। अनुष्का ने यह तस्वीर पोस्ट करके लिखा, आज इसकी बहुत याद आ रही है। अनुष्का इस वक्त पति विराट कोहली के साथ यूएई में बढ़िया वक्त बिता रही हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। नए साल में आएगा नन्हा मेहमान विराट और अनुष्का ने अगस्त में फैन्स को खुशखबरी दी थी कि वे पैरंट्स बनने वाले हैं। उनके घर नन्हा मेहमान जनवरी 2021 तक आएगा। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। उनके साथ कटरीना कैफ भी थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34rJIZq
via IFTTT

No comments:

Post a Comment