Tuesday, September 22, 2020

आयुष्मान खुराना ने 'Time 100' लिस्ट में बनाई जगह, दीपिका पादुकोण ने तारीफ में लिखा नोट

को टाइम 100 की सबसे प्रभावशाली लोगों की 2020 की सूची में शामिल किया गया है। बता दें कि आयुष्मान खुराना इस साल Time 100 की लिस्ट में शामिल होने वाले अकेले भारतीय ऐक्टर हैं। उनके इस अचीवमेंट पर ने उनके लिए नोट लिखा है। दीपिका ने लिखा, 'विकी डोनर' के वक्त से याद हैं आयुष्मान दीपिका ने लिखा है, मुझे आयुष्मान खुराना उनकी डेब्यू फिल्म 'विकी डोनर' के वक्त से याद हैं। वह बेशक इससे पहले से कई अलग तरीकों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं लेकिन हम और आप उनके बारे में आज इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने कई यादगार फिल्मों में अपने आइकॉनिक किरदारों से जो प्रभाव छोड़ा है। जहां मेल लीड रोल अक्सर एक ही मर्दानगी के स्टीरियोटाइप में बंध जाता है, आयुष्मान ने सफलतापूर्वक खुद को उन किरदारों में ढाला है जो इन स्टीरियोटाइप को चुनौती देते हैं। हर कोई सपने पूरे नहीं कर पाता, आयुष्मान पूरा करने वालों में से एक दीपिका आगे लिखती हैं, भारत की 1.3 बिलियन की आबादी में बहुत कम लोग अपने सपनों को सच होते देख पाते हैं और आयुष्मान खुराना उनमें से एक हैं। आप सोच रहे होंगे कैसे? टैलंट और कड़ी मेहनत के बदौलत। ये तो कहने की जरूरत ही नहीं लेकिन उससे ज्यादा जरूरी है धैर्य, दृढ़ता और निडरता।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3iXywbz
via IFTTT

No comments:

Post a Comment