Tuesday, September 22, 2020

मनाली के पार्क में कंगना रनौत का वर्कआउट देखिए, चारों तरफ फूल और हरियाली का है नजारा

कंगना रनौत ने अपने दिन की खूबसूरत शुरुआत की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। अपनी इस तस्वीर में कंगना एक बेहद ही खूबसूरत पार्क में जॉगिंग करती दिख रही हैं। इस तस्वीर में ब्लैक कलर के ट्रैक सूट में अपने वर्कआउट मूड में दिख रही हैं कंगना। कंगना जॉगिंग वाली इस तस्वीर में काफी फ्रेश दिख रही हैं। हालांकि, कंगना ने लंबे समय बाद कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जो किसी भी तरह के कॉन्ट्रोवर्सी वाले मुद्दे से हटकर है। बता दें कि कंगना इस वक्त मनाली में हैं और अपनी फैमिली के बीच कोरोना को लेकर लॉकडाउन वाले दिनों को इंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया से दूर रहने वालीं कंगना ने हाल ही में ट्विटर पर एंट्री मारी और बताया कि सुशांत के फैन्स के रिऐक्शंस ने उन्हें ट्विटर पर उतरने को मजबूर कर दिया। जब परिवार के साथ पिकनिक पर निकली थीं कंगना पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार से हुई तू-तू-मैं-मैं और फिर बीएमसी की उनके दफ्तर पर हुई तोड़क कार्रवाई को लेकर वह काफी खबरों में रही हैं। बीएमसी ने उनके दफ्तर पर अवैध निर्माण का हवाला देते हुए तोड़फोड़ किया, जिसके लिए ऐक्ट्रेस ने 2 करोड़ मुआवजे की मांग की है। मामला इस वक्त बॉम्बे हाई कोर्ट में, जिसपर आज बुधवार को सुनवाई होनी है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/302lwKh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment