Tuesday, September 22, 2020

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के VRS पर रिया वकील सतीश मानेशिंदे का स्टेटमेंट- ये सुशांत के लिए न्याय नहीं...

बिहार के डीजीपी ने मंगलवार को VRS (वॉलंटरी रिटायरमेंट) ले लिया है। उनके इस फैसले के बाद के वकील का स्टेटमेंट आया है। उनका कहना है कि यह सुशांत के लिए नहीं बल्कि गुप्तेश्वर पांडेय के लिए न्याय की मांग थी। सुशांत नहीं बल्कि गुप्तेश्वर पांडेय के लिए न्याय है मानेशिंदे के स्टेटमेंट के मुताबिक, बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय का VRS मांगना और बिहार सरकार और यूनियन गवर्नमेंट का 24 घंटे में VRS देना उतना ही तेज है जितना बिहार सरकार का रिया चक्रवर्ती की FIR CBI के ट्रांसफर करना औऱ यूनियन गवर्नमेंट का इसको स्वीकार करना। यह सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय नहीं बल्कि गुप्तेश्वर पांडेय के लिए न्याय है। गुप्तेश्वर पांडेय की चुनाव लड़ने की अटकलें तेज सुशांत के पिता ने पटना पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई इसके बाद बिहार के डीजीपी इस जांच को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। उन्होंने ये तक कहा कि सुशांत को न्याय दिलाने के लिए उनकी नौकरी भी चली जाए तो वह पीछे नहीं हटेंगे। NCB ने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया तो उन्होंने इसकी काफी तारीफ भी की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो गुप्तेश्वर पांडेय आने वाले बिहार चुनाव में हिस्सा लेने वाले हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3czco5b
via IFTTT

No comments:

Post a Comment