की मौत के बाद से ही लगातार बॉलिवुड सिलेब्रिटीज इस मुद्दे पर अपनी बात रख रहे हैं। ऐक्ट्रेस भी इस मुद्दे पर शुरू से ही सोशल मीडिया पर काफी मुखर रही हैं। हालांकि उन्हें अब लगता है कि अब जो कुछ भी बहस चल रही है और हो रहा है, उसका सुशांत के केस से कोई संबंध नहीं है। इस मामले पर रेणुका ने की भी आलोचना की है। कंगना ने मुद्दे को भटकायाएक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए रेणुका ने कहा है कि सुशांत का केस तभी पीछे छूट चुका था जब कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार को टारगेट करना शुरू किया और मुंबई की तुलना पीओके से कर दी थी। उन्होंने कहा कि ये सारे मुद्दे सुशांत की मौत के मामले से नहीं जुड़े हुए हैं। रेणुका ने यह भी कहा कि सुशांत के मुद्दे पर भी कंगना का पहला रिऐक्शन यही था कि यह सब केवल नेपोटिजम के कारण हुआ है। कंगना ने शालीनता की हद पार की रेणुका शहाणे ने कंगना के पर दिए बयान की भी तीखी आलोचना की। कंगना ने उर्मिला मातोंडकर को 'सॉफ्ट पॉर्न ऐक्टर' कहा था। इस पर रेणुका ने कहा कि कंगना ने शालीनता की हद पार कर दी है और यह सब बेकार की बातें वह अपनी अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर बोल रही हैं। रेणुका ने यह भी कहा कि उन्हें कंगना रनौत से किसी संवेदनशीलता की कोई उम्मीद भी नहीं है। बता दें कि सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई के अलावा एनसीबी और ईडी भी जांच कर रहे हैं। अब इस मामले में ड्रग्स के ऐंगल से जांच हो रही है जिसमें बॉलिवुड के कई बड़े सिलेब्रिटीज सामने आ रहे हैं। एनसीबी पहले ही रिया चक्रवर्ती सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि माना जा रहा है कि जल्द ही कई बड़े बॉलिवुड सिलेब्रिटीज से पूछताछ की जा सकती है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3hP8ztn
via IFTTT
No comments:
Post a Comment