सारा अली खान बचपन से ही ऐक्टिंग और डांस के मामले में अव्वल रही हैं। सारा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें सड़क पर डांस करते देखकर एक बार लोगों ने उन्हें भिखारी समझ लिया था।when Sara Ali Khan was once mistaken for a beggar: सारा अली खान ने यह किस्सा खुद सुनाया था, जब लोगों ने उन्हें भिखारी समझ लिया और उन्हें पैसे भी दिए थे।

सारा अली खान बचपन से ही ऐक्टिंग और डांस के मामले में अव्वल रही हैं। सारा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें सड़क पर डांस करते देखकर एक बार लोगों ने उन्हें भिखारी समझ लिया था।
किस्सा तब का है जब काफी छोटी थीं सारा

उस वक्त सारा अली खान काफी छोटी थीं। इस किस्सा को बयां करते हुए सारा अली खान ने बताया कि काफी साल पहले जब वह छोटी थीं तो लोगों ने उन्हें गलती से भिखारी समझ लिया था।
सैफ अली खान और मां अमृता सिंह वकेशन पर थीं सारा

रिपोर्ट के मुताबिक, सारा अली खान ने बताया कि यह किस्सा उनके फैमिली वकेशन के दौरान की है। सारा अपने पापा सैफ अली खान और मां अमृता सिंह के साथ कहीं घूमने गई थीं। तब सैफ और अमृता किसी शॉप के अंदर गए और सारा-इब्राहिम वहीं बाहर अपने नौकर के साथ बाहर इंतजार कर रहे थे।
नौकर ने बड़े ही गर्व से बताया किस्सा

उन्होंने बताया कि वह वहां सड़क पर ही डांस करने लगी थीं और लोग उन्हें रुक कर पैसे देने लगे, क्योंकि उन्हें लगा कि सारा भीख मांग रही हैं। सारा ने ये पैसे अपने पास रख भी लिए। ऐक्ट्रेस ने आगे बताते हुए कहा कि जब सैफ और अमृता बाहर आए तो उनके नौकर ने बड़े ही गर्व से बताया कि लोगों को सारा इतनी क्यूट लगी कि उन्होंने उन्हें पैसे दे दिए। उनकी मां अमृता ने फौरन कहा, उन्होंने पैसे इसलिए दिए क्योंकि उन्हें लगा कि यह भीख मांग रही है।
ड्रग्स के इस्तेमाल के मामले में आया है सारा का नाम

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा डेविड धवन की अगली फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आनेवाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन भी होंगे। यह फिल्म इसी साल 1 मई को ही रिलीज़ होनेवाली थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से रिलीज़ को रोक दी गई।
फिलहाल सारा अली खान का नाम सुशांत केस में सामने आया है। खबर है कि एनसीबी जल्द ही ड्रग्स के इस्तेमाल के मामले में सारा अली खान को पूछताछ के लिए समन भेज सकती है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2FPlVZJ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment