का विवादों से पुराना नाता है। इस वक्त भी वह लगातार सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर वह एक और ड्रग्स, नेपोटिजम, पॉलिटिक्स जैसे मुद्दों पर अपनी बात रख रही हैं वहीं बीच-बीच में उनका 'सॉफ्ट साइड' भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की है और उसके साथ मजेदार कैप्शन दिया है। कंगना ने लिखा- मेरी सूरत, मेरी हंसी, मेरा दिल सब चुरा लिया कंगना ने लिखा है, एक छोटा लड़का जिसने मेरी सूरत चुरा ली, मेरी हंसी, मेरे बालों के कर्ल्ज, मेरा दिल सब चुरा लिया इस लड़के को कोई कुछ क्यों नहीं कहता। कंगना ने इसके साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह अपनी बहन रंगोली के बेटे पृथ्वी राज के साथ दिखाई दे रही हैं। कंगना के लाडले हैं रंगोली के बेटे पृथ्वी कंगना पहले भी पृथ्वी के साथ कई तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं। वह उनके बेहद लाडले हैं। कंगना अपनी फैमिली फोटोज के साथ अपने बचपन की तस्वीरें भी पोस्ट करती रहती हैं। बॉलिवुड के ड्रग लिंक पर लगातार बोल रही हैं कंगना रीसेंटली कंगना ने बॉलिवुड के ड्रग लिंक के खिलाफ लगातार बोल रही हैं। हाल ही में बॉलिवुड के बड़े सिलेब्स का नाम सामने आने की खबर है। टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक ड्रग चैट में दीपिका पादुकोण के नाम का भी खुलासा हुआ है। वहीं खबर है कि दीपिका जल्द ही इस पर स्टेटमेंट जारी कर सकती हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3mKnVTw
via IFTTT
No comments:
Post a Comment