Tuesday, September 22, 2020

सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच में जुड़ सकती है एनआईए

बॉलिवुड ऐक्टर की मौत के केस की जांच इस समय , ईडी और जैसी तीन केंद्रीय एजेंसियां कर रही हैं। अब इस जांच में एक और केंद्रीय एजेंसी यानी भी जुड़ सकती है। दरअसल हाल में केंद्र सरकार ने एनआईए को ड्रग से संबंधित मामलों की जांच करने की छूट दे दी है। वैसे इस एजेंसी का गठन मूल रूप से आतंकवाद से जुड़े मुद्दों की जांच करने के लिए हुआ था। हालांकि ड्रग्स की खरीद-फरोख्त में भी आतंकी संगठनों के शामिल होने की बात कही जाती है। अब ड्रग्स के मामलों की जांच की छूट मिलने के बाद यह एजेंसी सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले की जांच से भी जुड़ सकती है क्योंकि इस केस में बॉलिवुड के लोगों के ड्रग कनेक्शन सामने आ रहे हैं। दरअसल एनआई को मंगलवार को ही ड्रग्स के मामलों में जांच करने की छूट मिली है। बता दें कि एनआईए का गठन साल 2008 में मुंबई में हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद आतंकवाद से संबंधित मामलों की जांच के लिए हुआ था। इसके बाद एनआईए को पिछले साल मानव तस्करी, नकली नोट और साइबर आतंकवाद के मामलों की जांच करने की भी छूठ मिल गई थी। अब एजेंसी को ड्रग्स के मामलों में भी जांच करने की छूट मिल गई है। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई के अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। इसके बाद इस केस की जांच में मुंबई पुलिस के बाद पटना पुलिस और ईडी भी शामिल हो गए थे। लंबी कानूनी कार्रवाई और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। फिर जांच में ड्रग चैट सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी एनसीबी ने भी मामले की जांच शुरू कर दी। इस जांच में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती सहित कई लोगों को ड्रग्स की खरीद फरोख्त के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अब इस जांच में बॉलिवुड से जुड़े कई बड़े नाम भी सामने आ रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/33VQTr0
via IFTTT

No comments:

Post a Comment