सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़ा बड़ा अपडेट है। उनकी की मौत की जांच के लिए केंद्र से सीबीआई जांच की मंजूरी मिल गई है। सुशांत 14 को मुंबई में मृत पाए गए थे। 2 महीने होने वाले हैं लेकिन उनकी मौत की वजह पता नहीं चल सकी। बिहार सरकार के कहने पर केंद्र ने यह जांच सीबीआई को सौंप दी है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस एच रॉय को यह जानकारी दी है कि बिहार सरकार की सिफारिश पर केंद्र ने सुशांत की मौत की जांच अब सीबीआई को सौंप दी है। उन्होंने बताया कि रिया चक्रवर्ती ने भी केंद्र से सीबीआई जांच की मांग की दरख्वास्त की थी। सुप्रीम कोर्ट इस समय रिया चक्रवर्ती की याचिका की सुनवाई कर रही है जिसमें सुशांत के केस की जांच को पटना से मुंबई ट्रांसफर किए जाने की मांग की गई है। परिवार ने भी उठाई थी सीबीआई जांच की मांग बता दें कि सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर पटना में केस दर्ज करवाया है। रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। बीते दिनों बिहार पुलिस मामले की जांच करने मुंबई गई थी। पुलिस का आरोप है कि मुंबई पुलिस उनका सहयोग नहीं कर रही। वहीं टीम लीड करने पहुंचे आईपीएस विनय तिवारी को भी मुंबई में क्वॉरंटीन कर दिया गया। इसके बाद बिहार सरकार और सुशांत के परिवार ने मामले की सीबीआई जांच के लिए आवाज उठाई। सुशांत के फैन्स लंबे वक्त से इस केस में जांच की मांग कर रहे थे। अब उनके परिवार ने भी इसकी मांग की थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3gvGBmK
via IFTTT
No comments:
Post a Comment