Tuesday, August 4, 2020

सुशांत की बहन मीतू सिंह ने भाई के लिए किया पहला पोस्ट, यूजर ने कहा- लव लेटर मत लिखिए, ऐक्शन लीजिए

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को डेढ़ महीने से अधिक हो गए हैं और अपने इस लाडले की मौत पर घरवालों का दर्द लगातार बढ़ता जा रहा है। सुशांत की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी बहन श्वेता कीर्ति सिंह ने अपने भाई को लेकर अब तक ढेरों बातें कही हैं। कहा जा रहा था कि सुशांत की बहनों में से एक श्वेता ही हैं जो सोशल मीडिया पर ऐक्टिव हैं। अब उनकी बड़ी बहन मीतू सिंह का इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल हो रहा है, जहां केवल एक ही तस्वीर नजर आ रही है।

मीतू सिंह के इस अकाउंट पर लगातार फॉलोअर्स की संख्या बढ़ रही है। मीतू ने रक्षा-बंधन पर यह पहला पोस्ट किया है, जिसमें वह सुशांत के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में सुशांत ने अपनी दीदी को अपनी बाहों में भर रखा है।

राखी पर अपने इस पहले पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'भाई, हम अब तक इस बात को लेकर हैरान हैं और यकीन नहीं कर पा रहे कि तुम हमारे बीच नहीं हो। यह दर्द बहुत ही कष्टदाई है और जो खालीपन तुमने छोड़ा है वह इतना बड़ा है कि उसे बयां नहीं किया जा सकता। मेरे अमूल्य भाई, मेरी जान...मैं अब भी तुम्हें गुडबाय नहीं कह सकती। मैं हमारी यह पवित्र बॉन्डिंग अपने दिल में हमेशा बरकरार रखूंगी और आखिर तक जिंदा रहेगा। जब तक हम दोबारा नहीं मिलते, मैं साथ बिताए उन यादों पर हंसती और रोती रहूंगी। भाई, तुम हमेशा से मेरे लिए गर्व थे।'

यहां बता दें कि मीतू का यह पहला पोस्ट है और लगातार उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, कुछ लोगों को उनका यह पोस्ट पसंद नहीं आया है। एक यूजर ने लिखा, 'आप मुझे दुखी कर रही हैं। सुशांत के लिए ये लव लेटर लिखना बंद कीजिए और ऐक्शन लीजिए। सीबीआई और मुंबई पुलिस को पुश कीजिए ताकि वो कुछ करे। वो बहन कहां हैं, जो उनकी डेड बॉडी के पास थीं। उन्होंने साइन क्यों नहीं किया जब उनकी बॉडी को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। वो बहन कहां हैं?'

एक यूज़र ने सवाल किया है, 'क्या यह वही हैं, जो उस दिन सुशांत की डेथ के दिन ब्लू टीशर्ट में संदीप के साथ थीं?' एक अन्य यूजर ने लिखा- दी, आप सिर्फ एक बात बता दीजिए कि जब 8 जून को आप वहां थीं तो क्या दिशा की डेथ से पहले उनका फोन आया था या बाद में भी किसी का। आप जानती होंगी, सिर्फ उसी वजह से ये सब...प्लीज दी, सो नहीं पा रहा मैं।'

एक ने पूछा है- आप उन्हें 13 जून को छोड़ क्यों गईं, जब आपको मालूम था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं। यदि आप उनके साथ होतीं तो...।

मीतू के अकाउंट से केवल तीन लोगों को फॉलो किया गया है, जिसमें उनकी दोनों बहनें प्रियंका और श्वेता के अलावा सुशांत का अंकाउंट शामिल है। हैरानी वाली बात यह है कि प्रियंका ने अपने परिवार के किसी भी सदस्य को फॉलो नहीं किया है और न ही सुशांत को लेकर कोई भी पोस्ट ही नजर आ रहा है।



from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Xrsszs
via IFTTT

No comments:

Post a Comment