Sunday, August 23, 2020

सुशांत सिंह राजपूत केस: मैच नहीं कर रहे हैं सिद्धार्थ पिठानी और कुक नीरज के बयान?

के फ्लैटमेट और उनके स्टाफ मेंबर सिंह और दीपेश सावंत से की टीम लगातार पूछताछ कर रही है। सुशांत के कुक नीरज सिंह से सीबीआई ने रविवार को तीसरे राउंड की पूछताछ की जबकि सिद्धार्थ पिठानी से दूसरे राउंड की पूछताछ चल रही है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन तीनों लोगों के सीबीआई को दिए बयान मैच नहीं कर रहे हैं। हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई की टीम उन सभी लोगों के बयान दर्ज कर रही है जो मुंबई पुलिस के पहुंचने से पहले क्राइम सीन पर मौजूद थे। इसके बाद उनके बयानों को मुंबई पुलिस को दिए गए बयानों और सबूतों से मैच किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, सिद्धार्थ पिठानी, नीरज और दीपेश के बयानों में सीबीआई टीम को फर्क नजर आया है। बता दें कि शनिवार को ही सीबीआई ने सुशांत के घर पर क्राइम सीन रीक्रिएश और डमी टेस्ट भी किया था। सीबीआई की टीम ने सुशांत के मकान मालिक को भी पूछताछ के लिए समन भेजा है। रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि जल्द ही सीबीआई की टीम रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है। रिया और शौविक सीबीआई की दर्ज एफआईआर में 6 आरोपियों में से 2 प्रमुख आरोपी हैं। उनके अलावा रिया के माता-पिता, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुएल मिरांडा और पूर्व बिजनस मैनेजर श्रुति मोदी को भी आरोपी बनाया गया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3j4n91c
via IFTTT

No comments:

Post a Comment