Wednesday, August 5, 2020

श्वेता ने शेयर की तस्वीर जिसमें हूबहू भगवान शंकर सी दिख रही सुशांत की आंखें, लिखा- ईश्वर हमारे साथ हैं

सुशांत के लिए इस वक्त पूरा देश उनके साथ खड़ा और परिवार लगातार अपने घर के इस चिराग के लिए न्याय की डिमांड कर रही है। सुशांत केस में सीबीआई जांच का फैसला आने के बाद से परिवार के साथ-साथ हर किसी को एक उम्मीद की किरण नजर आने लगी है क्योंकि हर दिल को इसका बेसब्री से इंतजार था। सुशांत की बहन श्वेता कीर्ति ने सीबीआई जांच के इस फैसले के बाद एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें आधा चेहरा सुशांत का और आधा भगवान शंकर का नजर आ रहा है।

श्वेता ने सुशांत की जो तस्वीर शेयर की है उसमें सुशांत और भगवान शंकर की आंखें बिल्कुल एक सी नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर के साथ श्वेता ने कुछ भी कैप्शन नहीं लिखा है, लेकिन जो तीन हैशटैग #HarHarMahadev #JusticeForSushant #GodIsWithUs उन्होंने शेयर किए हैं वह अपने आपमें काफी दमदार है।

इसी के साथ श्वेता ने अपने भाई सुशांत की फिल्म 'केदारनाथ' के गाने 'नमो नमो' का लिंक भी शेयर किया है और इस मौके पर इस गाने को एक बार और देखना तो बनता है।

फैन्स ने भी 'हर हर महादेव' का आह्वाहन कर सीबीआई जांच के इस फैसले का स्वागत किया है और भगवान पर उम्मीद जताई है।

77380191

इससे पहले उन्होंने एक और पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा है, 'सीबीआई जांच पूरे देश के लोगों की प्रार्थना का जवाब है, जो परिवार की तरह साथ खड़े रहे और न्याय के लिए लगातार लड़ते रहे। मैं आप सबको सल्यूट करती हूं। सुशांत के अकाउंट को टैग करते हुए उन्होंने कई अहम हैशटैग भी किए हैं, जिसमें #GodIsWithUs #SatyamevaJayate #JusticeForSushant शामिल हैं।

सुशांत के लिए सीबीआई जांच की खबर आते ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम उकाउंट पर इसे शेयर करते हुए इसे रक्षा बंधन का गिफ्ट बताया है।



from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2DFxh0O
via IFTTT

No comments:

Post a Comment