'खाली पीली' का टीजर रिलीज़ हो चुका है, जिसमें ईशान खट्टर के साथ पहली बार नजर आ रही हैं अनन्या पांडे। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद भी आ रही है। टीजर की शुरुआत पुलिस के अनाउंसमेंट से होती है, जिसमें वह एक लड़का और लड़की के भागने की बात कह रहे हैं। टैक्सी में जिस लड़के के भागने को लेकर अनाउंसमेंट किया जा रहा है वह कोई और नहीं बल्कि ईशान हैं और उनके साथ हैं अनन्या। निर्देशक मकबूल खान की इस फिल्म में ऐक्शन, ड्रामा और मसाला भरपूर नजर आ रहा है। इस फिल्म में पहली बार ईशान और अनन्या को एक-दूसरे के साथ काम करने का मौका मिला है और यकीनन दोनों की जोड़ी खूब जंच रही है। फिल्म में ईशान के साथ-साथ अनन्या भी ऐक्शन मोड में नजर आ रही हैं। बता दें कि अनन्या पांडे और इशान खट्टर दोनों की बॉलिवुड में यह तीसरी फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने में केवल दो दिन बचे थे कि लॉकडाउन की घोषणा के बाद सबकुछ बंद पड़ गया। खबर है कि फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज के लिए तैयार है।बता दें कि ईशान की एक और फिल्म 'फोन भूत' आनेवाली है, जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और सिद्धार्थ चतुर्वेदी होंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/34t9s7N
via IFTTT
No comments:
Post a Comment