Monday, August 3, 2020

रिया चक्रवर्ती के वकील बोले- सुशांत के अंतिम संस्‍कार में ऐक्‍ट्रेस को शामिल होने से रोका गया, लिस्‍ट से नाम काटा

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में जब से उनके पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिजनों के खिलाफ पटना में एफआईआर कराई है, तभी से वह लोगों के निशाने पर हैं। कहा जा रहा है कि रिया कई दिनों से लापता हैं लेकिन उनके वकील सतीश मनशिंदे ने इस पर अब सफाई दी है। सतीश ने कहा कि रिया शुरू से मुंबई में रही हैं। वह 14 जून 2020 को मुंबई में थीं। उन्‍हें तो सुशांत के अंतिम संस्‍कार में भी शामिल नहीं होने दिया गया। उनका नाम 20 लोगों की लिस्‍ट से हटा दिया गया था। रिया ने दर्ज कराया बयान सतीश ने आगे बताया, 'रिया को मुंबई पुलिस ने 18 जून को बांद्रा पुलिस स्‍टेशन में बुलाया। वहां उनका बयान दर्ज हुआ। इसके बाद 17 जुलाई 2020 को उन्‍हें सांताक्रूज पुलिस स्‍टेशन में बुलाया गया। रिया वहां पहुंचीं और फिर अपना बयान दर्ज कराया।' रिया ने केस मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की बता दें, पटना में रिया के खिलाफ हुई एफआईआर के बाद बिहार पुलिस जांच के लिए मुंबई पहुंची है। वहीं, रिया इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं और उन्‍होंने मांग की थी कि जांच को पटना से मुंबई ट्रांसफर किया जाए। बिहार पुलिस को जांच का अधिकार नहीं इस मसले पर रिया के वकील मनशिंदे ने कहा, 'रिया ने सुप्रीम कोर्ट को अप्रोच किया और 30 जुलाई 2020 को ट्रांसफर पिटीशन फाइल की। जब मामला मुंबई में चल रहा है और केस यहीं का है तो बिहार पुलिस को कोई अधिकारी नहीं है कि वह केस की कानूनी रूप से जांच करे।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Xpaf5w
via IFTTT

No comments:

Post a Comment