Wednesday, August 5, 2020

अभिषेक बच्चन ने हॉस्पिटल से शेयर किया केयर बोर्ड, दिखा- डिस्चार्ज का क्या है प्लान

इस वक्त COVID-19 से रिकवर होने की कोशिश में हैं। वह मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती हैं। वह अपनी हेल्थ से जुड़े अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अब उन्होंने अस्पताल से अपने वाइट बोर्ड की तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी डायट, नर्स का नाम और डिस्चार्ज प्लान के बारे में लिखा है। लिखा- कम ऑन बच्चन अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल बोर्ड की तस्वीर पोस्ट की है। इसके साथ कैप्शन दिया है, हॉस्पिटल डे: 26 डिस्चार्ज प्लान: नो, इसके साथ लिखा है, कम ऑन बच्चन, तुम कर सकते हो। पोस्ट कर रहे हैं हॉस्पिटल से तस्वीरें रीसेंटली अभिषेक ने हॉस्पिटल से एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें नेचर की ब्यूटी दिखाई दे रही थी। अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन, पत्नी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या हॉस्पिटल से ठीक होकर जा चुके हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/33wyxys
via IFTTT

No comments:

Post a Comment