Sunday, August 23, 2020

महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती के रिश्ते पर शत्रुघ्न सिन्हा ने उठाए सवाल, पूछा- आप प‍िता हैं, गॉडफादर हैं, क्‍या हैं?

जब से का निधन हुआ है तभी से उनकी गर्लफ्रेंड रहीं पर सीधे सवाल उठाए जा रहे हैं। रिया चक्रवर्ती की के साथ तस्वीरों और चैट ने इस मामले में रिया और महेश के रिश्तों पर और सवाल उठा दिए हैं। सवाल किए जा रहे हैं कि आखिर रिया और सुशांत के रिश्ते में महेश भट्ट क्यों इतना इंट्रेस्ट ले रहे थे। अब रिया और महेश भट्ट के रिश्ते पर ने भी सवाल उठाए हैं। इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, 'अगर मैं होता तो इन सब बातों को सीबीआई के सामने रखता। हमें अभी तक यह भी नहीं पता कि रिया और महेश भट्ट के बीच क्या रिश्ता है। क्या वह फादर हैं, गॉडफादर हैं या कुछ और ही रिश्ता है? मैं कभी इस लड़की (रिया) से नहीं मिला। महेश भट्ट ने क्या और किस आधार पर कहा, इस पर मैं कॉमेंट नहीं कर सकता क्योंकि मैं सारी बातें नहीं जानता।' शत्रुघ्न ने कहा कि वह रिया से कभी भी नहीं मिले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सुशांत और रिया जैसे कलाकार उनके लिए बच्चे जैसे हैं क्योंकि उनकी उम्र में बहुत अंतर है। शत्रुघ्न ने यह भी कहा कि वह महेश भट्ट से पिछले 5 साल से नहीं मिले हैं। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि सारी बातें और हर ऐंगल सीबीआई के सामने रखा जाना चाहिए।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3gnH2ia
via IFTTT

No comments:

Post a Comment