सुशांत सिंह राजपूत केस की लेकर सीबीआई जांच तेजी से हो रही है और उनसे जुड़े लोगों से लगातार पूछताछ हो रही है। इस वक्त सुशांत का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति की शादी का है। वीडियो को किसी और ने नहीं बल्कि खुद उनके जीजा विशाल कीर्ति ने शेयर किया है। विशाल ने लगातार 3 वीडियो शेयर किए हैं, जो उनकी शादी के हैं।ब्लैक कलर के कुर्ते में दुबले-पतले सुशांत

सुशांत के लिए सोशल मीडिया पर लगातार दुआ करती हैं श्वेता


इस वीडियो में सुशांत अपनी बहन की शादी अटेंड करते नजर आ रहे हैं। ब्लैक कलर के कुर्ते में दुबले-पतले से सुशांत अपने जीजा और दीदी को बधाई देने के लिए स्टेज पर पहुंचे दिख रहे हैं। कुछ वीडियो में स्टेज पर सुशांत की पूरी फैमिली नजर आ रही है, जिसमें उनके पिता केके. सिंह भी दिख रहे हैं।
सुशांत के लिए सोशल मीडिया पर लगातार दुआ करती हैं श्वेता

श्वेता सिंह सुशांत के लिए लगातार सोशल मीडिया पर न्याय की मांग कर रही हैं। वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लगातार दुनिया भर के लोगों को भी जोड़ने का काम कर रही हैं, ताकि सब मिलकर एकसाथ उनके लिए एक समय पर दुआ कर सकें। श्वेता उनमें से हैं जो पिता द्वारा एफआईआर दर्ज करने के बाद से ही भाई के लिए सीबीआई जांच की मांग अपने सोशल मीडिया पर कर रही थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2CSHIOG
via IFTTT
No comments:
Post a Comment