Sunday, August 23, 2020

इब्राहिम अली खान ने शेयर की शर्टलेस तस्वीर, फैंस ने कॉमेंट सेक्शन में लगाई 'आग'

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे भले ही सिल्वर स्क्रीन से अभी दूर हैं लेकिन अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का वह कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। सोशल मीडिया पर ऐक्टिव रहने वाले इब्राहिम आए दिन अपने वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। इस समय उनकी एक शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। मसल्स फ्लॉन्ट कर रहे हैं इब्राहिम इब्राहिम अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक शर्टलेस मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की है। इसमें वह अपने मसल्स फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'प्रक्रिया पर भरोसा रखें।' उनकी बॉडी देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इसके लिए उन्होंने काफी पसीना बहाया होगा। फैंस ने कॉमेंट की कर दी बौछार इब्राहिम अली खान के तस्वीर शेयर करने के बाद ही उनके फैंस ने कॉमेंट की बौछार कर दी। लोगों ने 'कतई जहर', 'हॉट' जैसे कॉमेंट किए हैं। यहां पर कुछ यूजर्स के कॉमेंट्स हैं... इब्राहिम अली खान के फिल्मी डेब्यू का इंतजार सैफ अली खान के परिवार में मां, बहन, बेटी और पत्नी सभी सिल्वर स्क्रीन पर अपनी चमक दिखा चुके हैं। लेकिन अभी लोगों की जरें इब्राहिम अली खान के फिल्मी डेब्यू पर ट‍िकी हैं। हालांकि, अभी तक न ही इब्राहिम और न ही उनके परिवार की तरफ से इसको लेकर कोई बात सामने आई है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32kF2ls
via IFTTT

No comments:

Post a Comment