के केस में तब नया मोड़ आ गया जब उनके पिता केके सिंह ने पटना पुलिस में रिपोर्ट लिखवाने के बाद सोमवार 3 अगस्त को एक वीडियो जारी कर दिया। इस वीडियो में उन्होंने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने 25 फरवरी को सूचित किया था कि सुशांत की जान को खतरा है लेकिन मुंबई पुलिस ने इस पर कुछ नहीं किया। अब हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाऊ को कुछ स्क्रीनशॉट्स मिले हैं जिसमें कुछ मेसेज मुंबई पुलिस को भेजे गए थे। हालांकि इसके जवाब में मुंबई पुलिस ने कहा कि उन्होंने सुशांत की फैमिली से कहा था कि इस मामले में लिखित शिकायत दर्ज करें लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अब सुशांत सिंह राजपूत के साथ फ्लैट में रहने वाले ने कुछ वॉट्सऐप मेसेज के टैक्स्ट रिलीज किए हैं जो सुशांत को उनके बहनोई ने भेजे थे। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि ये मेसेज तब भेजे गए थे जब सुशांत की फैमिली उनसे बात नहीं कर पा रही थी। यह भी कहा जा रहा है कि सुशांत का परिवार उनके साथ रहने वाले लोगों से ज्यादा खुश नहीं था। सुशांत के परिवार ने उनसे संपर्क करने की कोशिश भी की थी लेकिन उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद सुशांत के बहनोई ओपी सिंह ने सिद्धार्थ पिठानी को मेसेज किए थे जो सुशांत के फ्लैट में ही रहते थे। ये थे वे टेक्स्ट मेसेज:
- चंढीगढ़ पहुंच गया हूं। तुम्हारे गर्मजोशी से मुंबई बुलाने के लिए शुक्रिया। इससे मुझे पुराने दोस्तों की याद आ गई।
- मैं इस बात की तारीफ करता हूं कि तुम अपनी जिंदगी, करियर या घर के इंचार्ज नहीं हो, मुझे खुशी है कि मैंने स्थिति का सही अनुमान लगाया और उसी हिसाब से अपनी यात्रा का प्लान बनाया।
- प्लीज, मेरी पत्नी को अपनी समस्याओं से दूर रखना। तुम्हारी संगत, बेकार आदतें और बिल्कुल मिसमैनेजमेंट के कारण। मैं सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मेरी पत्नी को इसलिए कष्ट न दिया जाए क्योंकि वह बहुत अच्छी है।
- इस बात की तारीफ करता हूं एक मैं ही हूं जो तुम्हारी मदद कर सकता है, मैं अभी भी उपलब्ध हूं। किसी भी जरूरत के समय, तुम्हारा ध्यान रखने वाले जो भी हों चाहे तुम्हारी गर्लफ्रेंड, उसकी फैमिली या तुम्हारे मैनेजर, मेरे ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं।
- यह मेसेज इस मुद्दे पर मेरी सोच तुम्हें बताने के लिए है। अगर तुम्हें यह फालतू लगता है तो इसे इग्नोर कर सकते हैं। यहां एक सरकार के लिए काम करना है, एक विभाग को संभालना है और एक परिवार का भी ख्याल रखना है। किसी के पास टाइम और एनर्जी की कभी है... तुम्हारे जीजाजी की तरफ से।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2DjJcBH
via IFTTT
No comments:
Post a Comment