Monday, August 24, 2020

सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंटेंट रजत मेवाती से पूछताछ करेगी सीबीआई

सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद के केस में ने अपनी जांच शुरू कर दी है। सुशांत के पिता केके सिंह के आरोपों और पटना में दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर सीबीआई इस केस की जांच कर रही है। अभी तक सीबीआई ने सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज, स्टाफ मेंबर दीपेश सावंत के बाद के भाई शौविक चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है। अब एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक अब सीबीआई ने सुशांत के पूर्व अकाउंटेंट रजत मेवाती को पूछताछ के लिए समन भेजा है। रिया चक्रवर्ती के सुशांत की जिंदगी में से पहले रजत ही सुशांत के अकाउंट्स संभालते थे। उन्होंने खुद यह कहा था कि जनवरी में उन्हें बिना कारण बताए काम से निकाल दिया गया था। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी रजत मेवाती से पूछताछ कर चुका है। बता दें कि इससे पहले सीबीआई की टीम फरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ सुशांत के घर पर क्राइम सीन का रीक्रिएशन और डमी टेस्ट कर चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारे बयान और सबूतों को इकट्ठा करने के बाद सीबीआई टीम जल्द ही रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ कर सकती है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3hs56l2
via IFTTT

No comments:

Post a Comment