बॉलिवुड ऐक्टर ऋचा चड्ढा और अली फजल इसी साल अप्रैल की शादी की तैयारी में थे, लेकिन इस कोरोना ने सारी प्लानिंग ही चौपट कर दी। जहां पहले कहा जा रहा था कि दोनों साल 2020 के आखिरी महीनों में शादी रचाएंगे, वहीं अब लग रहा है कि दोनों अगले साल ही इस बंधन में बंधने का फैसला ले चुके हैं।अली फजल ने अपनी शादी को लेकर मुंबई मिरर से हुई बातचीत में कहा, 'देखते हैं कि हम कब चीजों को फिर नॉर्मल देख पाते हैं, इसके बाद ही डेट तय करेंगे, शायद अगले साल।'
जबकि उनकी लेडी लव ऋचि चड्ढा कह चुकी हैं कि प्रैगमेटिक की वजह से इस शादी के अगले साल के लिए टाला जा रहा है, जो कि उन सभी के हित में है जो इस शादी को अटेंड करना चाहते हैं।
बताया गया था कि ऋचा और अली फजल पहले रजिस्टर मैरिज करेंगे और फिर अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ ग्रैंड वेडिंग सेलिब्रेशन होगा। यह सेलिब्रेशन एक नहीं बल्कि लखनऊ, दिल्ली और मुंबई तीन शहरों में आयोजित होगा। कपल ने इस शादी को लेकर सारी तैयारियां कर ली थीं, लेकिन कोविड के लेकर उन्हें सबकुछ बीच में ही रोकना पड़ गया।
अपनी शादी को अगले साल के लिए टालने की बातों पर अली ने बॉम्बे टाइम्स से कहा, 'हम शादी करने वाले थे, लेकिन यह अब आगे खिसकी चुकी है। वास्तव में यह थोड़ा दुखद है क्योंकि सबकुछ हो चुका था और शादी की सारी तैयारियां काफी तेजी से हो रही थीं। लेकिन कोई बात नहीं, हम अपनी शादी को लेकर ज्यादा शोर-शराबा भी नहीं चाहते। यह बस अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का एक अगला कदम है।'
पूरे लॉकडाउन के दौरान अली और ऋचा ने अपने फैन्स को सोशल मीडिया पर काफी मनोरंजन किया। लॉकडाउन खुलने के बाद अली फजल साइकल राइडिंग करते दिखे थे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/30sQpbE
via IFTTT
No comments:
Post a Comment