Wednesday, August 5, 2020

इसी महीने रिलीज़ हो रही है 'सड़क 2', दिखेगी संजय दत्त और आदित्य के साथ पूरे भट्ट परिवार की मेहनत

महेश भट्ट निर्देशित फिल्म 'सड़क 2' रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जिसमें उनकी दोनों बेटियां आलिया भट्ट और पूजा भट्ट के अलावा आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त नजर आनेवाले हैं। फिल्म इसी महीने रिलीज होने जा रही है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज बता दें कि बॉलिवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'सड़क 2' भी रही है। कोरोना की वजह से बाकी अन्य फिल्मों की तरह इस फिल्म को भी ओटीटी प्लैटफॉर्म पर ही रिलीज़ किया जा रहा है। 'सड़क 2' भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ही रिलीज हो रही है। यह फिल्म इस महीने के अंत में 28 अगस्त को रिलीज हो रही है। गुलशन ग्रोवर का भी दिखेगा नया अंदाज़ इस फिल्म में चारों कलाकारों के अलावा गुलशन ग्रोवर का भी नया अंदाज़ दिखने वाला है। बता दें कि 'सड़क 2' महेश भट्ट की ही पहली फिल्म 'सड़क' की सीक्वल है, जिसमें पूजा भट्ट और संजय दत्त लीड रोल में नजर आए थे। आलिया भट्ट ने कहा- सही मायने में होमकमिंग फिल्म फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आलिया भट्ट ने कहा था कि यह फिल्म उनके लिए सही मायने में होमकमिंग फिल्म है। उन्होंने कहा था कि इस फिल्म को बनाने के लिए पूरी फैमिली एक साथ रही और इसलिए सबके इमोशंस भी अलग-अलग लेवल पर रहे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3kb5KoS
via IFTTT

No comments:

Post a Comment