
का कार्डिएक अरेस्ट के चलते मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 'तेजाब' के 'एक दो तीन' से लेकर 'मिस्टर इंडिया' के 'हवा हवाई' जैसे सुपरहिट गाने कोरियोग्राफ किए थे। कई लोग नहीं जानते हैं कि वह एक इंटरनैशनल प्रॉडक्शन का भी हिस्सा थीं। 2019 में रिलीज हुई थी फिल्म सरोज खान ने बॉलिवुड के कई बड़े स्टार्स को कोरियोग्राफ किया था। कम लोग जानते हैं कि वह हॉलिवुड फिल्म की कोरियॉग्रफर भी रह चुकी हैं। इस फिल्म में स्टीफन लैंग और ओम पुरी जैसे दिग्गज ऐक्टर थे। फिल्म का टाइटर था 'द गांधी मर्डर'। फिल्म 2019 में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रिलीज हुई थी। बिना पब्लिसिटी के रिलीज हो गई थी फिल्म 2016 में सरोज खान ने आईएएनएस को अपने हॉलिवुड प्रॉजेक्ट के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था, 'मैं इस वक्त हॉलिवुड फिल्म में काम कर रही हूं। मुझे खुद को उनके लिए ही रिजर्व करना है। उन्होंने फिल्म का नाम नहीं बताया है।' यह फिल्म बिना पब्लिसिटी के रिलीज हुई थी। शोक में डूबा बॉलिवुड सरोज खान के इंतकाल पर अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह और अक्षय कुमार जैसे सिलेब्स ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3f2eT0g
via IFTTT
No comments:
Post a Comment