Friday, April 3, 2020

'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के डायरेक्टर आदित्य धर बोले- लॉकडाउन के बाद वापस ऑडियंस को लाना है बड़ी चुनौती

पिछले कुछ महीनों में कोरोना वायरस पूरी दुनिया में कहर बनकर टूट पड़ा है। इस जानलेवा वायरस के कारण दुनियाभर में हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कोरोना के डर के कारण लगभग पूरी दुनिया में की स्थिति है। ऐसे में हॉलिवुड और बॉलिवुड फिल्मों की रिलीज और शूटिंग भी रुक गई है। लॉकडाउन के कारण थिअटर्स बंद हैं और कई बड़ी फिल्मों की रिलीज को आगे बढ़ाया गया है। फिल्म इंडस्ट्री को रोजाना करोड़ों का घाटा हो रहा है। इस बीच डायरेक्टर का कहना है कि इस घाटे से बाहर आना इंडस्ट्री के लिए बड़ी चुनौती होगी। '' के नैशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर आदित्य धर का कहना है कि कोरोना वायरस के खत्म होने के बाद सिनेमाघरों में दर्शकों को वापस लाना बहुत बड़ा चैलेंज होने वाला है क्योंकि लोगों को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की आदत पड़ चुकी होगी। धर का कहना है कि देशव्यापी लॉकडाउन के कारण लोगों का फिल्में देखने का एक्सपीरियंस बदल चुका होगा और फिर उन्हें वापस थिअटर लाना काफी मुश्किल होगा। मीडिया से बात करते हुए आदित्य ने कहा, 'जैसी परिस्थिति में हम हैं, उससे मुझे लगता है कि चीजों को सामान्य होने और ऑडियंस को वापस सिनेमाघरों में लाना चैलेंज होगा क्योंकि वह डिजिटल प्लैटफॉर्म पर वेब सीरीज और फिल्में घर पर बैठकर देखने के आदी हो चुके होंगे।' लॉकडाउन के बीच आदित्य ने अपनी अगली फिल्म 'अश्वत्थामा' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस फिल्म में भी 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के लिए नैशनल अवॉर्ड जीत चुके विकी कौशल लीड रोल में होंगे। आदित्य का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि एक दिन कोई वर्तमान कोरोना महामारी का मेडिकल स्टाफ द्वारा बहादुरी से सामना करने पर भी फिल्म बनाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज की परिस्थितियां दुनिया में सभी के लिए आंखें खोलने वाली हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/39IC1xh
via IFTTT

No comments:

Post a Comment