के कारण देशभर में है। ऐसी स्थिति में बॉलिवुड हस्तियां भी घर पर हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर वह किसी न किसी रूप में अपने फैंस से जरूर जुड़ रही हैं। इतना ही नहीं कई बार बॉलिवुड ऐक्टर और ऐक्ट्रेस विडियो में कुछ ऐसा भी करते दिख रहे हैं, जो मस्ती भरा है और फैंस उसका खूब लुत्फ भी ले रहे हैं। नया विडियो अक्षय कुमार की पत्नी का सामने आया है। ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर खुद इस विडियो को शेयर किया है। विडियो शेयर होते ही वायरल हो गया है। इस विडियो में लॉकडाउन की परेशानी कम, मस्ती अधिक दिख रही है। हालांकि ट्विंकल तो टूटे चश्मे और चप्पल को खुद ही जुगाड़ से ठीक करने में जुटी हैं। पर, ऐसा करते हुए वह जोर से हंस रही हैं। परेशान नहीं दिख रहीं ट्विंकल इधर, ट्विंकल के इस विडियो पर फैंस भी काफी खुश दिख रहे हैं। कई लोगों ने सेल्फ सर्विस के लिए ट्विंकल को शाबाशी दी है। वहीं, कुछ लोगों ने उनसे ख्याल रखने के लिए कहा है। हालांकि विडियो में ट्विंकल बिल्कुल भी परेशान नहीं दिख रही हैं। बल्कि वह मस्ती के साथ जुगाड़ के जरिए चश्मे और चप्पल को ठीक करती दिख रही हैं। फैंस ने की तारीफ सोशल मीडिया पर इस ट्विंकल की तारीफ हो रही है। बता दें कि इससे पहले भी लॉकडाउन के बीच ट्विंकल को हॉस्पिटल जाना पड़ा था। इसे लेकर भी उनके फैंस चिंतित थे। हालांकि बाद में खुद ट्विंकल ने खुलासा कर दिया था कि इसमें कोरोना का कोई संबंध नहीं है। वह अपना पैर दिखाने के लिए हॉस्पिटल गई थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3bN8NyA
via IFTTT
No comments:
Post a Comment